Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को 51 हजार पेंशन देंगे':अखिलेश यादव का ऐलान; PM बनने के सवाल पर कहा- आपस में झगड़ा मत कराओ

    8 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार आने पर इन सेनानियों की सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपए महीना की जाएगी। साथ ही मुफ्त इलाज भी कराया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों की तरह ही लोकतंत्र सेनानियों को भी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अखिलेश ने कहा- इस समय पूरे देश में सोशल जस्टिस भाजपा के इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है। जिस काल में पीडीए पर अत्याचार होगा, वह हर काल आपातकाल होगा। उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव में अगर भाजपा माइक्रोस्कोप से भी मैनेजमेंट करेगी, तो भी हार जाएगी। अखिलेश गुरुवार को लखनऊ के सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। पीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा- अभी यूपी में ही रहने दो, आपस में झगड़ा मत कराओ। उनका इशारा राहुल गांधी की ओर था। सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, जिसका राहुल नेतृत्व कर रहे हैं। लोकतंत्र रक्षक सेनानी वे व्यक्ति होते हैं, जिन्होंने देश में 1975 से 1977 के बीच लगाई गई इमरजेंसी के समय संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। अखिलेश यादव के प्रेस कांफ्रेंस की 5 बड़ी बातें... 1- पुलिस वाले बीजेपी का कार्यकर्ता बने अखिलेश ने कहा- यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुलिस बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। इस सरकार में सच्चे साधु बहुत अपमानित हुए, न्याय नहीं मिला। डिप्टी सीएम युवाओं को नौकरी की बजाय ई-रिक्शा चलाने की सलाह दे रहे। ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा- उन्हें खुद ई-रिक्शा बुक कर लेना चाहिए। ये वो डिप्टी सीएम हैं, जिन्होंने अस्पतालों को ही बीमार कर दिया। 2- ‘महंगाई, बेरोजगारी चरम पर, भाजपा की हार निश्चित’ भाजपा अगर माइक्रोस्कोप से भी मैनेजमेंट करेगी तब भी हार जाएगी। भाजपा चाहे 9 प्रत्याशी उतारे या 10, यह चुनाव हारने जा रही है। जो भी भाजपा को हराने के लिए साथ आना चाहता है, उसका स्वागत है। आज भी वैसा ही दौर है जहां महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। 3- 'समस्या उठाने पर युवाओं को फंसाया जा रहा' अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि गोरखपुर में पानी भरने और भ्रष्टाचार का वीडियो बनाने वाले एक युवा पर गुंडा एक्ट लगा दिया गया। नोएडा डीएम के मामले में यूपी सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने पर तंज कसा कि- 5 लाख के जुर्माने को बचाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे। जैसे ही प्रदेश से यह सरकार हटेगी, यह बुलडोजर वाली स्थिति भी खत्म हो जाएगी। 4- ‘मंत्री राजभर दोबारा कैसे जीतेंगे?’ मंत्री ओपी राजभर के लगातार तंज किए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा- जो लोग समाजवादी पार्टी के वोट से जीतकर गए हैं, वे खुद दोबारा कैसे जीतेंगे? एक सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा- ‘राजभर को आप ले आइए, हम ले लेंगे... जाइए ले आइए, हम इंतजार कर रहे हैं।’ 5- 'एक कचौड़ी, दो समोसा...' अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में जेन जी और पीडीए मिलकर भाजपा का पत्ता साफ कर देंगे। जल्द ही जेन जी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने 'एक कचौड़ी, दो समोसा, भाजपा पर नहीं भरोसा' का नारा भी दिया। -------------- ये भी पढ़ें… भास्कर इंटरव्यू 'गद्दार कहलाना मंजूर, सनातन से समझौता नहीं', अखिलेश के 'भगोड़े को जीतने नहीं देंगे' बयान पर मनोज पांडे बोले- ये सिर्फ अहंकार अखिलेश यादव की 'PDA रथ यात्रा' और उनके 'भगोड़े को जीतने नहीं देंगे' वाले बयान पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे कहते हैं- ये लोकतंत्र का मजाक है। चुनाव विक्रमादित्य मार्ग से नहीं, बल्कि ऊंचाहार की जमीन पर लड़ा जाएगा। वहां की जनता 2027 में करारा जवाब देगी। मनोज पांडे से दैनिक भास्कर की खास बातचीत पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की; कहा- ये सरकारी टीचर से अलग
    Next Article
    शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई:भतीजे ने शिव मंदिर में चिता बनाई; 2 घंटे जलते हुए देखता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment