Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी स्कूल में AC, वाई-फाई, CCTV की सुविधा:प्रयागराज के मुंगारी विद्यालय में BSA ने किया शुभारंभ, प्रधानाचार्य की तारीफ

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के करछना ब्लॉक स्थित संविलियन विद्यालय मुंगारी जनपद के लिए एक मॉडल के रूप में उभरा है। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार ने विद्यालय में नवनिर्मित वातानुकूलित (AC) कक्षों, वाई-फाई सुविधा और सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। मुंगारी अब जनपद का ऐसा पहला परिषदीय विद्यालय बन गया है, जहाँ सभी कक्षाएं वातानुकूलित हैं। इस अवसर पर बीएसए ने 'स्कूल चलो अभियान' की नामांकन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव में भ्रमण करती इस रैली में बच्चों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। बीएसए ने बताया कि अभियान का दूसरा चरण 1 से 15 जुलाई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को स्कूल तक लाना है। समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए अनिल कुमार ने मुंगारी विद्यालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने प्रधानाध्यापक बृजेश यादव और उनके स्टाफ को इस अनुकरणीय पहल के लिए बधाई दी। बीएसए ने जिले के अन्य शिक्षकों से मुंगारी से प्रेरणा लेकर जनसहयोग से विद्यालयों का कायाकल्प करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर सुविधाओं के कारण अभिभावक अब सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नव प्रवेशित 30 बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें वितरित की गईं। 10 'निपुण' छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, और कक्षा 8 उत्तीर्ण कर चुके छात्रों को विदाई दी गई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य मंचन भी प्रस्तुत किए। विद्यालय में वर्तमान में 253 बच्चे नामांकित हैं। बीएसए ने बताया कि बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालयों की सुविधा से छात्राओं में सुरक्षा और सम्मान का भाव बढ़ा है। विशिष्ट अतिथि बीईओ करछना शैलपति यादव और राजीव त्रिपाठी ने कहा कि विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शासन की योजनाओं को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नाराज सवर्ण मोर्चा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बोले- सवर्णों के समर्थन से बनी सरकार उनकी ही कर रही अनदेखी
    Next Article
    एसपी कमलेश बहादुर ने कई थानों का औचक निरीक्षण किया:रजिस्टरों की जांच की, जनता की शिकायतों को सुना, तत्काल निस्तारण के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment