Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नाराज सवर्ण मोर्चा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बोले- सवर्णों के समर्थन से बनी सरकार उनकी ही कर रही अनदेखी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर में उस समय माहौल गरमा गया, जब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के दौरान UGC पर उनका पक्ष न सामने आने से नाराज लोगों ने विरोध जताया। सवर्ण मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर सवर्ण मोर्चे के संयोजक संदीप सिंह ने बताया कि रक्षामंत्री से मिलने के लिए चार-पांच दिन पहले ही पत्र भेजा गया था। प्रतिनिधिमंडल यूजीसी के मुद्दे पर सवाल पूछना चाहता था, जिसके लिए पहले समय भी मिला, लेकिन अचानक अंतिम समय में मुलाकात रद्द कर दी गई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई। जनप्रतिनिधियों से यूसीसी पर उनकी राय जानना था संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि मुलाकात से पहले ही सुबह पुलिस उनके घर पहुंच गई और उन्हें घर में ही रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल जनप्रतिनिधियों से यूसीसी पर उनकी राय जानना है, लेकिन उन्हें हर बार रोका जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले जब राजनाथ सिंह ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए आए थे, तब भी उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रक्षामंत्री को सबसे ज्यादा खतरा उन्हीं से है, जो उनके वोटर रहे हैं। आगे की रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी कोई विधायक,सांसद या एमएलसी सार्वजनिक कार्यक्रम में मिलेगा, वहां यूसीसी को लेकर सवाल जरूर पूछे जाएंगे। वहीं, सवर्ण मोर्चे के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी ने भी पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आज उनकी पूरी टीम को हाउस अरेस्ट कर दिया गया,जबकि अगर ऐसा न होता तो वे सीधे रक्षामंत्री से ‘काला कानून UGC’ पर सवाल करने जाते। उनका आरोप है कि जगह-जगह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और दर्जनों लोग नजरबंद रहे। त्रिपाठी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन नेताओं से पहले आसानी से मुलाकात हो जाती थी, अब उनसे सवाल पूछने पर ही दूरी बना ली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवर्ण समाज के समर्थन से बनी सरकार अब उसी समाज को नजरअंदाज कर रही है, जिससे असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला कृषि अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की:रामपुर में किसानों को चूहों-छछूंदर से फैलने वाले रोगों से बचाव की सलाह
    Next Article
    सरकारी स्कूल में AC, वाई-फाई, CCTV की सुविधा:प्रयागराज के मुंगारी विद्यालय में BSA ने किया शुभारंभ, प्रधानाचार्य की तारीफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment