Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी स्कूल में बच्चे का गला दबाया, मौत:कौशांबी में ग्रामीणों ने स्कूल घेरा, DM ने पूरा स्टॉफ सस्पेंड किया

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट हो गई। कुछ बच्चों ने 5वीं के छात्र का गला दबा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बुधवार को सुबह 9 बजे प्रयागराज में बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए घर वाले और ग्रामीण शव लेकर स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख स्कूल का पूरा स्टाफ फरार हो गया। एसडीएम, एसपी समेत अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। डीएम डॉ अमित पाल के आदेश पर BSA ने प्रिंसिपल समेत पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। मामला चरवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय का है। 5वीं में पढ़ाई कर रहा था बच्चा पहाड़पुर सुधवर गांव के रहने वाले बीरू राठौर ऑटो चलाते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे विभान (13) और शिवान के अलावा बेटी जान्हवी है। विभान प्राथमिक स्कूल में 5वीं क्लास में था। शुक्रवार को विभान स्कूल से छुट्‌टी होने के बाद घर पहुंचा। खाना खाते समय गले में परेशानी हुई घर पर खाना खाते समय उसे गले में दिक्कत हुई तो मां ने कारण पूछा। बच्चे ने बताया कि स्कूल में कुछ लड़कों ने मुझे पीटा था और मेरा गला दबा दिया था। घर वाले पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्चे को ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई। इसके बाद परिजन विभान को लेकर प्रयागराज के आयुष हॉस्पिटल गए। इलाज के दौरान लगातार बिगड़ती गई हालत बच्चे का इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। आज सुबह 9 बजे बच्चे की मौत हो गई। घर वाले शव लेकर सीधा स्कूल पहुंच गए। गांव वालों को जानकारी हुई तो 150 से ज्यादा ग्रामीणों ने स्कूल घेर लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर पूरा स्टॉफ फरार हंगामे की सूचना मिलते ही पूरा स्टॉफ मौके से फरार हो गया। गांव वालों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी घर भेज दिया। सीओ चायल शिवांक सिंह दो थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गांव वाले कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्कूल के 150 बच्चों के बीच 7 टीचर लोगों का कहना है कि स्कूल में टीचर्स के भरोसे पर हम बच्चों को भेजते हैं। इस स्कूल में कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक 150 बच्चे पढ़ाई करते हैं। स्कूल में एक शिक्षामित्र समेत 7 टीचर हैं। अगर बच्चों में झगड़ा हुआ था तो टीचर्स ने उन्हें रोका क्यों नहीं। गांव वालों का आरोप है कि टीचर पढ़ाई कराने की जगह फोन चलाने में बिजी रहते हैं। झगड़ा होता रहा, लेकिन किसी ने बच्चों को नहीं रोका पिता का आरोप है कि 4-5 बच्चों ने विभान के साथ मारपीट की थी, लेकिन अभी उन बच्चों का नाम नहीं पता चल सका है। पिता का आरोप है कि बच्चों के बीच काफी देर तक झगड़ा और मारपीट होती रही, लेकिन टीचर्स ने समय रहते बीच-बचाव नहीं किया और मूकदर्शक बने रहे। डीएम और टीचर्स को बुलाने की मांग पर अड़े हंगामा बढ़ने पर ASP अमिता सिंह, SDM चायल प्रेरणा गौतम, ABSA हिना सिद्दीकी ने पहुंचकर लोगों को समझाया। लोग डीएम और स्कूल के शिक्षकों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी डीएम डॉ अमित पाल को दी। डीएम के आदेश पर BSA ने प्रिंसिपल योगेश सिंह समेत पूरे स्टॉफ को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा ASP अमिता सिंह का कहना है कि आपसी लड़ाई के बाद बच्चे की मौत की बात घर वालों ने बताई है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। लोगों को समझाकर बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। स्कूल का पूरा स्टॉफ सस्पेंड कर दिया गया है। आगे तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… 4 महीने पहले कहा था- जिंदगी भर साथ निभाऊंगा:घर से भागकर लव-मैरिज की थी, अब कानपुर में पत्नी की हत्या करके खुद ने सुसाइड किया कानपुर में मंगलवार को पति ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड कर लिया था। 4 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। लव स्टोरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पुलिस और परिजनों के सामने पूरी जिंदगी साथ रहने का वादा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत:मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
    Next Article
    शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली:अमेठी में कमरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment