Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूरत में रेस्टोरेंट के खाने से बच्ची की मौत:परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती; 15 अगस्त को होटल से काजू-पनीर मंगाया था

    10 hours ago

    1

    0

    गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची आर्या की मौत हो गई। वहीं, उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें आर्या के पिता अशोकभाई, मां और दो बहनें शामिल हैं। परिवार ने 15 अगस्त की शाम शहर के शीटल रेस्टोरेंट से काजू-पनीर समेत खाना मंगाया था। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है। इमरजेंसी में पहुंचने के 15 मिनट बाद आर्या की मौत आर्या का परिवार सूरत की रानुजाधाम सोसायटी में रहता है। परिवार के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे अशोकभाई कलसारिया और उनकी एक बेटी को तेज पेट दर्द हुआ। सुबह करीब 9 बजे दोनों ने स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया, लेकिन कुछ देर बाद परिवार के बाकी सदस्यों की तबीयत भी खराब हो गई। इसके बाद परिवार के सभी पांच सदस्यों को सद्विचार अस्पताल ले जाया गया। परिवार के मुताबिक, अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने के 15 से 20 मिनट बाद 5 साल की आर्या की मौत हो गई। आर्या के पिता अशोकभाई, उनकी पत्नी और दो बेटियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है। रेस्टोरेंट सील, किचन में मिलीं हाइजीन की कमियां घटना के बाद सूरत नगर निगम की टीम ने शीटल रेस्टोरेंट की जांच की। किचन में साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी कमियां मिलने के बाद रेस्टोरेंट को सील कर नोटिस जारी किया गया। खाने के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए हैं। फूड सेफ्टी अधिकारी सेजल व्यास ने कहा कि फूड पॉइजनिंग की शिकायत मिलने के बाद हमारी टीम यहां पहुंची थी। हमने रेस्टोरेंट की जांच की और खराब खाने वाली चीजों को फेकवा दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश मामले की जानकारी मिलने के बाद गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए और रेस्टोरेंट के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा। फिलहाल बच्ची की मौत का रेस्टोरेंट के खाने से सीधा संबंध जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। अधिकारियों को पोस्टमॉर्टम और खाने के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। -------------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात के स्कूल में 147 छात्राएं बीमार:फूड पॉइजनिंग की आशंका, सभी की हालत स्थिर; खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल में शुक्रवार को संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से 147 छात्राएं बीमार हो गईं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलकाता के होटल में आग, 9 की मौत, 6 घायल:जान गंवाने वालों में बांग्लादेशी भी शामिल, इलाज कराने आए थे
    Next Article
    प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश, घरों में सामान डूबा:बिहार में स्कूल गंडक में बहा; हिमाचल-उत्तराखंड में 6 मौतें, ब्रिज नदी में समाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment