Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौरव-आशुतोष ने कस्टडी बढ़ाने के आदेश को चुनौती दी:दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई, 14 अक्टूबर से तिहाड़ में बंद हैं; दो बार न्यायिक हिरासत बढ़ी

    6 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने कस्टडी बढ़ाने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दोनों की याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। उनके वकीलों ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। दोनों ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के हिरासत बढ़ाने के आदेश को चुनौती दी है। सौरव और आशुतोष को 13 अक्टूबर को बिना अनुमति जंतर-मंतर जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 14 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 19 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत खत्म हुई थी, जिसे दो दिन और बढ़ा दिया गया। आज यानी 21 अक्टूबर को दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म होने वाली है। आशुतोष और सौरव को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जा सकता है। CJP नेताओं का आरोप- मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ सौरव और आशुतोष ने 19 अक्टूबर के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें मजिस्ट्रेट ने उनके नए जमानतदारों को स्वीकार नहीं किया था। दोनों का कहना है कि जमानतदार पेश करने के बावजूद उन्हें हिरासत में रखा गया, जो उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। मजिस्ट्रेट ने उनसे यह भी पूछा था कि उनसे शांति भंग होने की आशंका क्यों नहीं है। सौरव-आशुतोष के खिलाफ दोनों केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं से जुड़े जंतर-मंतर मामले को भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले कनॉट प्लेस में दर्ज केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 13 अक्टूबर को सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और CJP के 11 अन्य सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस का आरोप है कि जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बावजूद वे वहां पहुंचे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद सभी 14 लोगों को हिरासत में लिया गया और दो FIR दर्ज की गईं। इनमें से एक मामला कनॉट प्लेस से जुड़ा था, जिसे पहले क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। CJP नेताओं की गिरफ्तारी की टाइमलाइन 10 अक्टूबर: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके-रांका-दास हिरासत में कॉकरोच जनता पार्टी SIR के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। उस दिन सुबह CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव और आशुतोष को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 13 अक्टूबर: दास और रांका जंतर-मंतर पहुंचे जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाने के एक दिन बाद आशुतोष और सौरव वहां तिरंगा लेकर पहुंचे थे। उनके साथ कुछ प्रदर्शनकारी भी थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया था। 16-17 अक्टूबर: दीपके को हिरासत के 24 घंटे में जमानत आशुतोष और सौरव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में CJP ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा रैली बुलाई थी। दीपके को रैली से पहले हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद उन्हें 50 हजार रुपए के बेल बॉन्ड पर 17 अक्टूबर को जमानत मिली थी। दीपके ने लीडरशिप वाले बयान पर दी सफाई पहले कहा- मैं आशुतोष-सौरव के ऑर्डर फॉलो करता था CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने आशुतोष और सौरव को आंदोलन का असली लीडर बताने वाले बयान पर नया वीडियो जारी कर सफाई दी है। दरअसल, दीपके ने मंगलवार को 16 मिनट का वीडियो जारी कर कहा था कि इस आंदोलन को असल में आशुतोष और सौरव ने आगे बढ़ाया है। मैं तो बस उनके ऑर्डर फॉलो करता था। मैं लीडर नहीं था, आंदोलन का असली नेतृत्व इन दोनों ने किया है। वो मुझे बताते थे कल तुझे ये करना है, यहां जाना है, और मैं वो करता था। दीपके के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि वह खुद को बचाने के लिए आंदोलन की जिम्मेदारी सौरभ और आशुतोष पर डाल रहे हैं। बाद में कहा- बेहतर लोगों को स्वीकार करने में झिझक नहीं दीपके ने देर रात में एक और वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सौरव और आशुतोष उनसे ज्यादा तेज और प्रतिभाशाली हैं। संगठन में तानाशाही सोच के लिए जगह नहीं है और अपने से बेहतर लोगों को स्वीकार करने में उन्हें कोई झिझक या असुरक्षा नहीं है। सौरव और आशुतोष फैसले लेने और परिस्थितियों को समझने में उनसे बेहतर हैं। कॉकरोच पार्टी ने जंतर-मंतर पर 36 दिन प्रदर्शन किया था कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जून से 25 जुलाई तक NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। 36 दिन तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। 20 जुलाई को CJP ने संसद तक का मार्च भी किया था। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दीपके बोले- हमारे आंदोलन की तुलना नेपाल-बांग्लादेश से न करें:CJP कार्यकर्ताओं का जेल जाना गांधीवादी सत्याग्रह, बाहर आकर फिर प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे प्रदर्शनों की तुलना नेपाल और बांग्लादेश के सत्ता बदलाव वाले हिंसक प्रदर्शन से करना ठीक नहीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tiger Shroff attack: भाई से दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई! बिश्नोई गैंग की धमकी; ‘अगर कोई सलमान खान के साथ काम करेगा, हम उसे मार देंगे।’
    Next Article
    डेढ़ साल की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका:10 साल की पड़ोसी बच्ची के खिलाफ 7 दिन बाद FIR; मुंबई की घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment