Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेढ़ साल की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका:10 साल की पड़ोसी बच्ची के खिलाफ 7 दिन बाद FIR; मुंबई की घटना CCTV में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    मुंबई के गोरेगांव में डेढ़ साल की बच्ची की छठी मंजिल से गिरकर मौत मामले में पुलिस ने 7 दिन बाद हत्या की FIR दर्ज की है। बच्ची की मां ने 10 साल की पड़ोसी बच्ची पर उसे नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। घटना 14 अक्टूबर की रात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में नाबालिग लड़की छोटी बच्ची को उठाकर रेलिंग से खुले डक्ट में धकेलती दिखाई दी। इसके बाद वह वहां से भाग गई। सोसायटी के लोग घायल बच्ची को अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया था। बोर्ड ने उसकी काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए और उसे माता-पिता की देखरेख में छोड़ दिया। बिल्ली के साथ खेल रही थी डेढ़ साल की बच्ची FIR के मुताबिक, घटना गोरेगांव ईस्ट की शिवशाही बिल्डिंग में रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच हुई थी। मां के मुताबिक, उनकी 18 महीने की बेटी छठी मंजिल पर घर के बाहर कॉमन कॉरिडोर में एक बिल्ली के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्ची दिखाई नहीं दी, तो मां ने उसके 12 साल के भाई को तलाशने भेजा। भाई को वह नहीं मिली। उसने सीढ़ियों के खुले डक्ट में नीचे देखा, जहां उसे अपनी बहन जैसे कपड़े पहने बच्ची पड़ी दिखाई दी। उसने तुरंत मां को बताया। मां का आरोप- साढ़े तीन फीट ऊंची रेलिंग, बच्ची खुद नहीं गिरी मां ने पुलिस को बताया कि छठी मंजिल की रेलिंग करीब साढ़े तीन फीट ऊंची है, इसलिए बच्ची का अपने आप गिरना संभव नहीं था। उनका आरोप है कि CCTV फुटेज में पड़ोस की बच्ची छोटी बच्ची को इशारा करके लिफ्ट के पास बुलाती है और फिर उसे उठाकर खुले डक्ट में धकेल देती है। दो हफ्ते पहले ही सोसायटी में आया था आरोपी बच्ची का परिवार रिपोर्ट के मुताबिक, 10 साल की बच्ची और उसका परिवार घटना से करीब दो हफ्ते पहले ही सोसायटी में रहने आया था। घटना के बाद परिवार वहां से चला गया और रिश्तेदारों के साथ रहने लगा। मृत बच्ची के परिवार ने यह आरोप भी लगाया था कि नाबालिग बच्ची के परिजनों ने घटना छिपाने के लिए CCTV कैमरे बंद कर दिए थे। पुलिस इस आरोप और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग की काउंसलिंग पर जोर मामले के जानकारों का कहना है कि नाबालिग बच्ची की काउंसलिंग और सुधार पर ध्यान देना जरूरी है। उनके मुताबिक, आगे की प्रक्रिया में केवल सजा नहीं, बल्कि बच्चे की देखभाल और सुधार को भी महत्व दिया जाना चाहिए। कानून के मुताबिक, 7 साल से कम उम्र के बच्चों पर आपराधिक जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती। 7 से 12 साल की उम्र के बच्चों के मामले में यह देखा जाता है कि वे अपने काम की गंभीरता और उसके नतीजों को समझने लायक थे या नहीं। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग-आरोपियों ने अमिताभ-सलमान, आमिर-अक्षय की रेकी की थी:सिक्योरिटी ज्यादा थी तो प्लान बदला; दिल्ली से 4 और गिरफ्तार एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सौरव-आशुतोष ने कस्टडी बढ़ाने के आदेश को चुनौती दी:दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई, 14 अक्टूबर से तिहाड़ में बंद हैं; दो बार न्यायिक हिरासत बढ़ी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी बस, महिला और 6 साल की बच्ची की मौत; 15 घायल, 6 गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment