Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्या हत्याकांड पर योगी बोले- नालायक औलादों को समझा लो:दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं; सामने खर-दूषण हैं तो शस्त्र उठाना होगा

    19 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर सोमवार को कहा कि अभी गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी हुई। यह कतई बर्दाश्त नहीं है। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा, तो समझ लो वह गलती कर रहा है। अहिंसा और करुणा मानवता के भूषण हैं। लेकिन, सामने खर-दूषण हैं तो शस्त्र उठाना होगा। भगवान कृष्ण ने भी कहा था कि सज्जनों के लिए ही हम सज्जन बनें, दुर्जनों के लिए नहीं। सीएम बिजनौर में बोल रहे थे। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठ रही मांगों पर कहा- मैं देख रहा था, कुछ लोग सोशल मीडिया पर गोमाता की फोटो लगाकर बकरीद की बधाई दे रहे थे। लेकिन, मैं उनको बोलना चाहता हूं। यूपी में गोहत्या का मतलब समझते हो न क्या होगा? अगर जान रहे हो तो फिर अपने चेले-चपाटों को समझा लो। गोमाता के साथ किसी भी तरह की कोई हिमाकत की तो कई-कई पीढ़ियां याद करेंगी। योगी ने क्या-क्या कहा, जानिए… 1- गाय हमारी माता है, दोगलापन तुम्हारा है सीएम ने कहा- कांग्रेस ने देश का विभाजन करवाया। ये लोग कहते थे कि बाहर से आए बौद्ध, सिख लोगों को नागरिकता मत दो। इसके लिए इन लोगों ने बड़े-बड़े प्रदर्शन किए। सपा ने भी किए। इन लोगों ने पीएम के बनाए कानून का विरोध किया। अब कहते हैं कि गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो। गाय हमारी माता है। उससे हमारा जन्म-जन्मान्तर का नाता है। क्या मां-बेटे के बीच कुछ घोषित करने की जरूरत पड़ती है? क्या किसी पुत्र को यह बताने की जरूरत पड़ती है कि तुम्हारी मां है, इसका सम्मान करो। ये हमारे संस्कार हैं। गाय को हमने माता माना है, पशु नहीं। पशु तो तुम्हारी बुद्धि है, जो तुम हमारी गोमाता को पशु बोलते हो। ये तुम्हारा दोगलापन है, जो गोकशी को बढ़ावा देते हो। 2- आक्रांता को हमें कुछ भी बताने की जरूरत नहीं गोमाता स्वघोषित राष्ट्रमाता है। जैसे हमारी माता के बारे में किसी को परिचय देने की जरूरत नहीं पड़ती। जैसे गंगा माता के बारे में किसी को परिचय देने की आवश्यकता नहीं। हम सब गंगा माता की आरती करते हैं। उनकी पूजा करते हैं। क्या कोई हमें बताएगा कि गंगा हमारी माता है? किसी आक्रांता को हमें कुछ भी बताने की जरूरत नहीं। हमने गाय को माता माना है, हमने गंगा को माता माना है। 3- बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए मौलाना कभी क्यों नहीं बोलते मैं एक बात पूछना चाहता हूं, ये पाकिस्तान से विस्थापित हुए पीड़ितों के लिए कभी उन मौलाना की आवाज क्यों नहीं निकली? ये दोगला चरित्र है। मुंह पर कुछ और पीछे कुछ और। आज से 6 महीने पहले जब बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ था, तब एक भी मौलाना नहीं बोला। बांग्लादेश में पहले 22 फीसदी हिंदू थे, वो अब 7 फीसदी रह गए हैं। पाकिस्तान में 14 फीसदी हिंदू, अब 2 फीसदी रह गए हैं। 4- मौलाना क्यों घोषणा नहीं करते कि पाकिस्तान घटिया स्तर पर काम कर रहा ये मौलाना-मौलवी कभी भी पाकिस्तान-बांग्लादेश की निंदा नहीं करते। अरे, एक बार जुम्मे की नमाज में यही घोषणा कर देते कि पाकिस्तान घटिया स्तर पर काम कर रहा है। भारत का दुश्मन है, लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। आपने देखा होगा बकरीद के मौके पर किस-किस प्रकार की हरकतें हो रही थीं। पहले तो हिंदू के त्योहार सपने जैसे हो गए थे। बेटी स्कूल नहीं जा पा रही थी। व्यापारी सुरक्षित नहीं था। 5- पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा मारने के लिए हम आए पाकिस्तान में हिंदू, सिख, जैन भाइयों के साथ जो अन्याय हुआ था, उसका परिमार्जन करने के लिए, पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा मारने के लिए हम लोग आए हैं। अब फिर से अगर भारत के अंदर दुस्साहस करोगे, तो लखनऊ से ही ब्रह्मास्त्र मिसाइल बनाकर दागेंगे कि अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। 6- अब कोई माई का लाल भर्ती नहीं रोक सकता आज बिजनौर में मेडिकल कॉलेज खुल गया है। यह सब इसलिए हो पाया, क्योंकि आपने कमल को वोट दिया। हाईवे बन रहे, रेलवे के नए-नए काम हो रहे हैं। यह विकास ही परिवर्तन लाएगा। बिजनौर से हजारों नौजवान पुलिस में भर्ती हुए। पहले बस चाचा-भतीजा होता था। लेकिन, अब कोई माई का लाल भर्ती नहीं रोक सकता। पाकिस्तान से आए 1645 परिवारों को पट्‌टा दिया सीएम योगी बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र स्थित आलमपुर गावड़ी पहुंचे थे। उन्होंने पाकिस्तान से विस्थापित 1645 हिंदू परिवारों और 50 पूर्व सैनिकों को जमीन के पट्‌टे दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अप्रैल में लखीमपुर खीरी में भी बांग्लादेश से विस्थापित 331 परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र बांटे थे। अब सूर्या हत्याकांड को जानिए… गाजियाबाद में बकरीद के दिन (28 मई) असद ने सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रविवार (31 मई) तड़के पुलिस ने असद को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचवां आरोपी अभी फरार है। हत्या के 5वें दिन भी खोड़ा में पुलिस फोर्स तैनात है। अब आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपकाया। इसमें कहा गया कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर… -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- सोते वक्त पति पर तेजाब डालने वाली पत्नी को उम्रकैद, आंखों की रोशनी चली गई थी, संभल में प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी पति की आंखों में तेजाब डालने वाली पत्नी को संभल कोर्ट ने सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 1.75 लाख का जुर्माना भी लगाया। इस मामले की कोर्ट में एक साल से ज्यादा समय में 10 सुनवाई हुईं। तेजाब के हमले से एक दिन पहले पत्नी ने पति को खाने में जहर देकर जान से मारने की कोशिश भी की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सूर्या नहीं आएगा क्या?' बीमार भाई बार-बार पूछ रहा:गाजियाबाद में 5 दिन से बाजार बंद, लोग बोले- सभी बराबर दोषी, सबके घर तोड़े जाएं
    Next Article
    दशहरी आम का पहला पेड़ अफगानिस्तान के फकीर ने लगाया:लखनऊ के मलिहाबाद में जिस एक गुठली से बाग बने, उसकी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment