Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू नहर में डूबकर दो सगी बहनों की मौत:बलरामपुर में बचाने के लिए कूदी थी बड़ी बहन

    15 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में सरयू नहर में नहाने के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। सकडिहवा गांव निवासी अकबर अली की बेटियां नसरीन (10) और महजबीन (7) घर के पास सरयू नहर में सूबनजोत पुल के पास नहाने गई थीं। नहाते समय छोटी बहन महजबीन अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन नसरीन भी नहर में कूद गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के इटईरामपुर सकडिहवा गांव का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चियों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को नहर से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक परिजन बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। उन्हें समझाने के लिए तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चियों के पिता अकबर अली मुंबई में टेंट हाउस में काम करते हैं, जबकि बड़ा भाई तौफीक अहमद भी वहीं मजदूरी करता है। परिवार में दोनों मृतक बहनों के अलावा दो बड़ी और एक छोटी बहन हैं। नसरीन और महजबीन मदरसा दारुल हुदा गड़रहिया में क्रमशः नर्सरी और कक्षा दो की छात्राएं थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह, पंपों पर भीड़:डीएम ने खंडन किया, बोले- आपूर्ति पर्याप्त, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    नीतीश के बेटे निशांत कल जेडीयू में होंगे शामिल, बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम आवास पर विधायकों-सांसदों की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment