Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह, पंपों पर भीड़:डीएम ने खंडन किया, बोले- आपूर्ति पर्याप्त, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

    18 hours ago

    1

    0

    सीतापुर जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण शुक्रवार को जिले के अलग अलग क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में घबराहट का माहौल देखने को मिला और कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने के लिए कैन और डिब्बे लेकर भी पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर यह भ्रामक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि भारत में केवल 25 दिनों का ही पेट्रोल-डीजल बचा है। इस खबर के चलते लोगों में अनावश्यक डर फैल गया और कई जगहों पर लोग पहले से ही ईंधन जमा करने लगे। इस अफवाह का असर सीतापुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी देखने को मिला। रामपुर मथुरा क्षेत्र के गौडेचा सहित आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। स्थिति यह रही कि कई पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और लोगों में जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल भरवाने की होड़ मच गई। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों ने लोगों को समझाते हुए बताया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। वही पेट्रोल पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सरकार या तेल कंपनियों की ओर से कोई भी आधिकारिक आदेश या एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। उधर, जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने भी सोशल मीडिया पर फैल रही इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत ईंधन खरीदकर भीड़ न बढ़ाएं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी सांसद की अध्यक्षता में दिशा बैठक:योजनाओं में प्रगति लाने और जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए
    Next Article
    सरयू नहर में डूबकर दो सगी बहनों की मौत:बलरामपुर में बचाने के लिए कूदी थी बड़ी बहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment