Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू नदी में 4 लड़के डूबे, एक को बचाया:बस्ती से दोस्त का बर्थडे मनाने अयोध्या गए थे, SDRF की टीम कर रही रेस्क्यू

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या की सरयू नदी में सुबह करीब 7 बजे नहाते समय 4 दोस्त डूब गए। इनमें से एक को घाट पर तैनात जल पुलिस ने बचा लिया। जबकि 3 लड़के नदी में डूब गए। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तीनों की तलाश कर रही हैं। 10 से अधिक गोताखोर भी लगाए गए हैं। डूबने वाले लड़के बस्ती के रहने वाले हैं। ये लोग दोस्त का बर्थडे मनाने अयोध्या पहुंचे थे। घटना लक्ष्मण घाट की है। पुलिस के मुताबिक, बस्ती जिले के रहने वाले किशन सोनी का गुरुवार को बर्थडे है। वह अपने दोस्तों अभिषेक कुमार, अमित, राज गुप्ता के साथ अयोध्या पहुंचा था। गुरुवार सुबह सभी दोस्त लक्ष्मण घाट पर स्नान करने पहुंचे। नदी में नहाने के लिए अभिषेक कुमार, अमित, राज गुप्ता उतर गए। जबकि किशन सोनी बाहर बैठा रहा। किशन ने बताया कि मेरे दोस्त नहाते हुए घाट से दूर जा रहे थे। मैंने उन्हें रोका। मगर वह नहीं माने। तभी अचानक तीनों डूबने लगे। मैंने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद जलपुलिस और गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। मगर मेरे तीनों दोस्तों का पता नहीं लग सका। इसके अलावा अमरोहा जिले के दो लड़के सरयू में डूब गए। दोनों को जल पुलिस ने बचा लिया। जल पुलिस के अरक्षी नित्यानंद यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। इनमें अमरोहा के गांव दिदौली के रहने वाले अरुण और उसके दोस्त को बचा लिया गया। खबर अपडेट हो रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वदेशी इनोवेशन से बढ़ेगी युद्ध क्षमता:टारगेट एयरक्राफ्ट 'शिकरा' 100 किमी तक करेगा वार, V-BAT UAV बनेगा गेम-चेंजर
    Next Article
    मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के आवेदन शुरू:मऊ में उद्योग-सेवा क्षेत्र के लिए 25 लाख तक का लोन दिया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment