Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्यवंशी IPL में 600 रन बनाने वाले यंगेस्ट प्लेयर:5वीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी लगाई; एक सीजन में 65 सिक्स भी लगाए

    11 hours ago

    1

    0

    राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में रिकॉर्ड्स का दिन वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा । सूर्यवंशी IPL इतिहास में 600 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 65 सिक्स हो गए हैं। वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। IPL में यह पांचवीं बार रहा, जब उन्होंने 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाई। राजस्थान-हैदराबाद मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. एक IPL सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज 15 साल के वैभव ने 97 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने इस सीजन अपने 600 रन भी पूरे किए। वे IPL के एक सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 20 साल की उम्र में 2018 में यह कीर्तिमान हासिल किया था। 2. पांचवीं बार IPL में 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी लगाई वैभव ने 16 गेंद में फिफ्टी के साथ IPL में 5वीं बार 20 से कम गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। वे निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है। 3. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 12 छक्कों की पारी के दौरान सातवां सिक्स लगाते ही गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। 4. वैभव ने सुरेश रैना की बराबरी की वैभव ने 16 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इस पारी के दौरान उन्होंने IPL प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में 16 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। 5. IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वैभव ने मुल्लांपुर में पावरप्ले में अपना पांचवां 50+ का स्कोर बनाया। वे IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार पचास या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। पहले नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने पावरप्ले में 6 बार 50+ स्कोर किया था। 6. एक IPL पारी के पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने पावरप्ले के दौरान 8 छक्के जड़े। इसके साथ ही वे IPL की एक पारी के पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 7-7 छक्कों दर्ज हैं। वैभव ने भी इसी सीजन लीग मैच में भी हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 7 सिक्स लगाए थे। 7. एक IPL सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 23 गेंद पर 71 रन बनाए। वे IPL की एक सीजन में सबसे ज्यादा 490 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2016 में हैदराबाद के लिए पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 8. IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने में गेल की बराबरी की वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी में 12 छक्के जड़े। यह चौथी बार है, जब उन्होंने एक ही पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल की बराबरी, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। 9. IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज वैभव 12 सिक्स की इस पारी के साथ ही IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने 2023 प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 10 छक्के लगाए थे। 10. IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। मैच में 12 छक्के लगाते हुए उन्होंने इस साल हैदराबाद के खिलाफ लगाए 12 सिक्स के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। वैभव के बाद मुरली विजय हैं, जिन्होंने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 11 सिक्स लगाए थे। 11. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज वैभव ने 97 रन की पारी के साथ इस सीजन अब तक 680 रन बना दिए हैं। वे IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड उनके ही साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने 2023 में राजस्थान के लिए 625 रन बनाए थे। 12. 300+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 334.48 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए। वे IPL में 300 या उससे अधिक के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 3 बार 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने निकोलस पूरन और जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2-2 फिफ्टी या उससे ज्यादा रन बनाए थे। 13. IPL प्लेऑफ में दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल बना राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है। पहले नंबर पर बेंगलुरु है, जिन्होंने इसी सीजन क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ 5 विकेट पर 254 रन का बनाए थे। 14. IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली टीम राजस्थान ने मुल्लांपुर के मैदान पर अपनी पारी में रिकॉर्ड 17 छक्के जड़े। वे IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी की। मुंबई ने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर में ही 17 छक्के लगाए थे। 15. IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली दूसरी टीम बनी राजस्थान ने हैदराबाद कुल 37 बाउंड्री लगाई। वे IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली दूसरी टीम बन गई है। पहले स्थान पर बेंगलुरु है, जिन्होंने इसी साल धर्मशाला के मैदान पर गुजरात के खिलाफ 38 बाउंड्री लगाए थे। 16. राजस्थान ने IPL का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया राजस्थान ने मुल्लांपुर में एलिमिनेटर मुकाबले में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह IPL में राजस्थान का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2025 में हैदराबाद के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर 6 विकेट पर 242 रन बनाए थे। 17. एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बनाने वाली टीम बनी राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ 8वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसके साथ ही वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है। उन्होंने मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु की बराबरी की, जिन्होंने क्रमशः दिल्ली, पंजाब और बेंगलुरु के खिलाफ 8-8 बार यह कारनामा किया है। 18. इस सीजन सबसे ज्यादा बल्लेबाजों ने 500+ रन बनाए इस सीजन अब तक 11 बल्लेबाज 500 या उससे अधिक रन बना चुके हैं, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बराबरी है। 2025 में भी 11 बल्लेबाजों ने 500+ रन बनाए हैं। 19. टी-20 में एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राजस्थान के खिलाफ वे इस सीजन आठवीं बार शून्य पर आउट हुए। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (2018) और संजू सैमसन (2024) हैं, जो 6-6 बार शून्य पर आउट हुए थे। यहां से मैच के टॉप-3 मोमेंट्स… 1. सूर्यवंशी ने कमिंस की गेंद पर जड़े लगातार 3 छक्के लगाए मैच के तीसरे ओवर में वैभव ने जबरदस्त शॉट लगाए। उन्होंने पैट कमिंस के ओवर की तीसरी गेंद को लॉन्ग-ऑन सिक्स जड़ा। फिर चौथी गेंद को थर्ड मैन के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। इसकी अगली गेंद पर बॉलर के ऊपर से छक्का लगा दिया। 2. वैभव ने लगातार छक्के के साथ फिफ्टी पूरी की राजस्थान की पारी के चौथे ओवर में ही वैभव ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने साकिब हुसैन के ओवर की पांचवी गेंद और आखिरी गेंद पर लगातार 2 छक्के लगाए। इसके साथ उन्होंने 16 गेंद में अपनी फिफ्टी भी पूरी की। 3. वैभव 97 रन पर आउट हुए, स्टेडियम में सन्नाटा छाया राजस्थान की पारी के आठवेें ओवर में वैभव के आउट होते ही पूरे स्टेडियम में पिन ड्रॉप साइलेेंस छा गया। वैभव ने आउट होने से पहले प्रफुल हिंगे की दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका, फिर नो बॉल पर चौका, फ्री हिट पर छक्का लगाया। इस समय वैभव 97 रन पर थे और अगली गेंद पर थर्ड मैन पर कैच दे बैठे। उनका विकेट गिरने के बाद स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक निराश नजर आए। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया:सूर्यवंशी ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए; आर्चर को 3 विकेट सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 से बाहर हो गई है। टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से हरा दिया। क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल खेलेगी। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था:बस टीम के लिए खेलना था; गेल ने 30 बॉल में 100 बनाए थे, सूर्यवंशी 3 रन से चूके
    Next Article
    पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा:74.82 मीटर दूर भाला फेंका; दो बार पैरालंपिक में गोल्ड जीत चुके

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment