Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्यवंशी को एशियन गेम्स टीम में मिल सकती है जगह:BCCI ने IOA को भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव बाहर

    16 hours ago

    1

    0

    BCCI ने 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आईची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) को 30 संभावित मेंस प्लेयर्स की लिस्ट भेज दी है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में भारत के मौजूदा टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल नहीं हैं, जबकि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। वेस्टइंडीज सीरीज के कारण दो अलग-अलग टी-20 टीमें बनेंगी भारत को एशियन गेम्स के दौरान ही घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज खेलनी है। दोनों टूर्नामेंट की तारीखें आपस में टकरा रही हैं। वेस्टइंडीज सीरीज में 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाने हैं। वहीं, एशियन गेम्स में मेंस टीम के मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होंगे। इस कारण BCCI दो अलग-अलग टी-20 टीमें तैयार करेगा। गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में व्यस्त रहेंगे शुभमन गिल के वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है, इसलिए उन्हें एशियन गेम्स के लिए नहीं चुना गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव को लेकर समझा जाता है कि वे 2028 ओलिंपिक गेम्स और अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल नहीं हैं। यही वजह है कि उनका नाम एशियन गेम्स की लिस्ट में भी नहीं है। श्रेयस, संजू और तिलक कप्तानी की रेस में एशियन गेम्स की इस 30 सदस्यीय लिस्ट में कप्तानी के लिए तीन मुख्य दावेदार शामिल हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा के नाम शामिल हैं, जिन्हें कप्तान बनाया जा सकता है। हर्षित राणा भी फिट होने की उम्मीद में लिस्ट में गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा के तब तक फिट होने की उम्मीद है, इसलिए उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह के साथ लिस्ट में रखा गया है। स्पिनर्स में अक्षर, सुंदर और हर्ष के नाम शामिल स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे जैसे फ्रंटलाइन गेंदबाजों को लिस्ट में जगह मिली है। हालांकि, इन चारों में से केवल दो को ही एशियन गेम्स के लिए चुना जाएगा, जबकि बाकी दो खिलाड़ी वेस्टइंडीज सीरीज में खेलेंगे। हांगझोऊ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे ऋतुराज गायकवाड का भी नाम शामिल है। IOA को भेजी गई 30 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे:दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को हराया; कोरिया के वर्ल्ड चैंपियंस को 21-19, 21-18 से हराया
    Next Article
    भारतीय महिला टीम दूसरे टी-20 में 26 रन से हारी:इंग्लैंड की फ्रेया केम्प का ऑलराउंड परफॉर्मेंस, सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment