Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्यवंशी ने रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा:एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर, पावरप्ले में 426 रन बनाए; रिकॉर्ड्स

    6 hours ago

    2

    0

    राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मंगलवार को वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर बन गए। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने बतौर भारतीय एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बना डाले। उनके नाम अब 426 रन हो गए हैं। राजस्थान-लखनऊ मैच के टॉप-14 रिकॉर्ड्स 1. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए वैभव IPL के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर नंबर-1 पर हैं। वॉर्नर ने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 2. सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज वैभव एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन अब तक 53 सिक्स लगाए हैं। वैभव ने आंद्रे रसल (52 सिक्स) को पीछे छोड़ा। इस सूची में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2012 में बेंगलुरु के लिए 59 छक्के लगाए थे। 3. सूर्यवंशी ने तीसरी बार इनिंग में 10+ सिक्स लगाए वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 10 या इससे ज्यादा सिक्स लगाए। वैभव ने तीसरी बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। इस लिस्ट में क्रिस गेल नंबर एक पर है, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा फिन सूर्यवंशी दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने IPL के एक ही सीजन में दो बार 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। 4. सूर्यवंशी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस सीजन 236.3 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह IPL के एक सीजन में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले आंद्रे रसेल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में 204.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 5. राजस्थान ने एक IPL सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए राजस्थान एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई। टीम ने लखनऊ के खिलाफ पहले 6 ओवर में 3 सिक्स लगाकर इस सीजन कुल 60 सिक्स पूरे कर लिए। इसस पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम था, जिसने 2024 में 59 छक्के लगाए थे। 6. लखनऊ ने अपने सबसे तेज 50 रन पूरे किए लखनऊ ने IPL में अपने सबसे तेज 50 रन पूरे कर लिए। टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3.3 ओवर में फिफ्टी लगा दी। इससे पहले लखनऊ ने 2023 और 2026 दोनों ही बार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक मैदान पर 3.4 ओवर में अर्धशतक लगाया था। 7. लखनऊ ने पावरप्ले में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया लखनऊ ने IPL में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। टीम ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 83 रन बनाए। लखनऊ ने इसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट खोकर 91 रन बनाए थे, जो उनका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। 8. राजस्थान ने एक सीजन में 8वीं बार 200+ रन दिए राजस्थान के गेंदबाजों ने लखनऊ के खिलाफ 20 ओवर में 220 रन दे दिए। यह इस सीजन 8वीं बार है, जब राजस्थान के खिलाफ किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स नंबर एक पर है, जिसने इसी सीजन 9 बार 200 से अधिक रन दे दिए। 9. मार्श IPL में 90-100 के बीच रनआउट होने वाले 5वें बल्लेबाज मिचेल मार्श IPL के 5वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो 90s में रनआउट हुए हैं। राजस्थान के खिलाफ उन्हें 96 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल ने डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट किया। IPL में मनविंदर बिस्ला पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जो 90 से 99 के स्कोर के बीच रनआउट हुए थे। वे 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 92 के स्कोर पर रनआउट हुए थे। 10. मार्श इस सीजन दूसरी बार 90 से 100 के बीच आउट हुए मिचेल मार्श इस IPL सीजन में दूसरी बार 90s के स्कोर पर आउट हुए। वह सबसे ज्यादा बार इसका शिकार होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल नंबर एक पर हैं। 2014 में मैक्सवेल सबसे ज्यादा 3 बार 90 से 100 के बीच आउट हुए थे। 11. मिचेल मार्श ने इस सीजन 36 सिक्स लगाए मिचेल मार्श एक IPL सीजन में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मिचेल मार्श ने राजस्थान के खिलाफ अपनी पारी में 5 छक्के लगाए। वह इस सीजन 36 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में निकोलस पूरन नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 2025 में 40 छक्के लगाए थे। 12. राजस्थान ने चौथी बार 220+ का स्कोर चेज किया, सबसे ज्यादा राजस्थान IPL में सबसे ज्यादा बार 220 या उससे ज्यादा रन का टारगेट चेज करने वाली टीम बन गए है। उसने चौथी बार यह कारनामा किया। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 3-3 बार ऐसा किया, जबकि मुंबई इंडियंस ने 2 बार 220 से ज्यादा रन बनाए। 13. राजस्थान ने चौथा अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया राजस्थान ने IPL में चौथा अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 224, पंजाब किंग्स के खिलाफ 223, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 221 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 215 रन का लक्ष्य हासिल किए हैं।। 14. वैभव ने रियान पराग को पीछे छोड़ा, मार्श-जायसवाल से पीछे हैं वैभव सूर्यवंशी IPL के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर्स की सूची में नंबर-3 पर आ गए हैं। वे इस सीजन में 579 रन बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर शॉन मार्श (616 रन) और पहले स्थान पर यशस्वी जायसवाल (625 रन) हैं। ---------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान तीन मैच हारने के बाद जीती:लखनऊ को 7 विकेट से हराया IPL में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी सिंगर की लव टू मर्डर स्टोरी:इंस्टाग्राम पर प्यार, NRI बॉयफ्रेंड ने शादी की बात छुपाई; प्रेशर पड़ा तो गोली मार दी
    Next Article
    IPL का समीकरण- राजस्थान टॉप-4 में पहुंची:मुंबई से जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी; कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment