Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्यवंशी से बोले तिलक-तू छोटा है, रन नहीं बना पाएगा:वैभव ने कहा- 'किसी भी बॉलर को लाओ, मारूंगा'; 44 रन की पारी खेली

    17 hours ago

    1

    0

    दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तिलक बल्लेबाजी कर रहे सूर्यवंशी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'क्या यार ये वाइस कैप्टन! तू अभी बहुत छोटा है।' तिलक कहते हैं- ‘तू इस मैच में रन नहीं बना पाएगा, क्योंकि सामने वाली टीम का कप्तान मैं हूं।’ इस पर वैभव जवाब देते हैं- ‘जिस बॉलर को लाना चाहता है ले आओ, अगले ही ओवर में मारूंगा।’ यह बातचीत 12वें ओवर से पहले की है। वैभव ने इस पारी में 44 रन बनाए। उन्होंने सातवें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया था। वैभव के शॉट्स के बाद सिराज को स्पेल से हटाया सिराज पर वैभव के अटैकिंग शॉट्स के बाद तिलक वर्मा दबाव में आ गए। उन्होंने 8वें ओवर में इनफील्ड के ऊपर से चौके रोकने के लिए 5 बाउंड्री राइडर तैनात किए। इस ओवर में 14 रन पड़ने के बाद तिलक ने सिराज को स्पेल से भी हटा दिया। सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए पहली पारी में सूर्यवंशी 37 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें सीवी मिलिंद ने कैच आउट कराया। आउट होने से पहले उन्होंने ओपनिंग पार्टनर अभिमन्यू ईश्वरन के साथ 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में 92 रन और दूसरी पारी में 40 रन बनाए थे। ईशान किशन ने नाबाद शतक लगाया पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट पर 385 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान ईशान किशन 111 रन बनाकर नाबाद हैं। कुमार कुशाग्र नाबाद 63 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 144 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। मैच की पूरी खबर पढ़ें… ------------------------------------ वैभव सूर्यवंशी की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ी हजारों की भीड़:93 मिनट तक वैभवमय हुआ चेपॉक, दलीप ट्रॉफी फाइनल में स्टेडियम के एक्स्ट्रा स्टैंड खोले गए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की सुबह अचानक भीड़ उमड़ने लगी। वजह थी दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग। जैसे ही खबर फैली कि ईस्ट जोन के सूर्यवंशी बल्लेबाज कर रहे हैं, 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोएब अख्तर बोले-पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं, 2 साल में सेटअप संभलेगा; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए
    Next Article
    सात्विक-चिराग ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन जीता:चीनी जोड़ी को 11-21, 21-13, 21-17 से हराया; इस टूर्नामेंट में भारतीय जोड़ी का पहला खिताब

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment