Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद चंद्रशेखर 26 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगे:फूलपुर में जनसभा करेंगे, पार्टी नेता बोले- तीन सीटों पर उम्मीदवार फाइनल

    2 hours ago

    1

    0

    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद 26 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगे। वह फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के भुलई का पूरा गांव में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी की ओर से फूलपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। पार्टी ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह जानकारी शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुख्य मंडल प्रभारी अशोक कुमार और शाहिद अख्तर खान ने दी। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई में भुलई शाह बाबा की मजार के पास खाली मैदान में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा आयोजित की जाएगी। कोरांव, करछना और फूलपुर में प्रत्याशियों के नाम फाइनल इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाएंगे। पार्टी इसे फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के मौके के रूप में देख रही है। यह भी बताया कि पार्टी की ओर से प्रयागराज में कोरांव, करछना और फूलपुर में प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा पार्टी नेताओं ने कहा कि आजाद समाज पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। पार्टी सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। नेताओं के मुताबिक, चंद्रशेखर आजाद लगातार वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने और जनता तक अपनी नीतियां पहुंचाने का प्रयास करेगी। सरकार गठन में अपनी भूमिका का किया दावा पार्टी की ओर से यह भी दावा किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में उनके समर्थन के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। इस बयान के जरिए पार्टी ने आगामी चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत और प्रभाव को लेकर बड़ा दावा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में साइबर वर्कशॉप में दिए टिप्स:एडीजी बोले-एक क्लिक में खाली होता खाता, जागरूकता सबसे बड़ा हथियार
    Next Article
    श्रीमद्भागवत कथा सुनकर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग:मंदिर से 10 मीटर की दूरी पर सिर में मारी गोली, आईसीयू में जिंदगी-मौत से जंग लड़ रहा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment