Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद चंद्रशेखर बोले-मेरे पैर छूने से नेता नहीं हो जाओगे:आगरा में कहा- देश में हिटलरशाही जैसे हालात, स्कूलों की बदहाली पर उठाऊंगा आवाज

    6 hours ago

    1

    0

    आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को आगरा पहुंचे। शाम करीब 5 बजे उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूलों की बदहाली, छात्रों की समस्याओं और गन्ना किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी और हिटलरशाही जैसे हालात हैं। ऐसे हालात के खिलाफ सभी को लड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह संसद से लेकर सड़क तक सरकारी स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाएंगे। इसके बाद चंद्रशेखर सूरसदन ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय नव जागृति कठेरिया (धानुक) समाज महासभा के 8वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा- मेरे पैर छूने या कंधे पर हाथ रखने से कोई बड़ा नेता नहीं बन जाएगा। किताबें पढ़नी होंगी, तभी आगे बढ़ पाएंगे। अब पढ़िए सांसद चंद्रशेखर आजाद की बड़ी बातें… स्कूलों में कहीं बिल्डिंग नहीं, कहीं शिक्षक नहीं सर्किट हाउस में चंद्रशेखर आजाद ने कहा- कहीं स्कूलों में बिल्डिंग नहीं है तो कहीं शिक्षक नहीं हैं। सरकार ने मीडिया के स्कूलों में जाने पर रोक लगा दी है, जिससे वहां की वास्तविक स्थिति सामने न आ सके। हालांकि, जनप्रतिनिधियों को स्कूलों में जाने से नहीं रोका जा सकता। मैं खुद स्कूलों का निरीक्षण करूंगा और वहां की समस्याओं को उठाऊंगा। भीम आर्मी की शुरुआत शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई थी। इसके तहत बहुजन पाठशालाएं भी चलाई गई थीं। छात्र आंदोलन से डरी सरकार सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा- सरकार छात्र आंदोलन से डरी हुई है। छात्रों को बांटने के लिए आरक्षण के मुद्दे को हवा दी जा रही है। छात्रों को बांटने की कोशिश हो रही है, लेकिन हमारी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। आज देश में नेताओं तक की थानों में सुनवाई नहीं हो रही है और एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। यह अघोषित इमरजेंसी और हिटलरशाही जैसे हालात हैं। ‘एक महीने के लिए ताकत दो, 7 दिन में प्रक्रिया बना दूंगा’ वहीं, राष्ट्रीय नव जागृति कठेरिया (धानुक) समाज महासभा में चंद्रशेखर ने कहा- हमें एक महीने के लिए ताकत दी जाए। सात दिन में ऐसी प्रक्रिया तैयार कर देंगे कि बाकी 23 दिन में अगर किसी ने समाज के लोगों की तरफ आंख उठाई तो वह चैन से नहीं सो पाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ऐसा नहीं कर पाए तो अगले दिन इस्तीफा देकर राजनीति छोड़ देंगे। चीनी के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा चीनी के बढ़ते दामों को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- चीनी के दाम बढ़ने का फायदा पूंजीपतियों और व्यापारियों को मिल रहा है, जबकि किसानों के गन्ने के दाम में उसी हिसाब से बढ़ोतरी नहीं हुई है। किसान आज भी गन्ने के भुगतान के लिए परेशान है। भाजपा की ओर से महिलाओं को 50 हजार रुपए देने के ऐलान पर भी उन्होंने सवाल उठाया। चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार पहले 2017 से 2026 तक का हिसाब दे। 7 दिन में व्यवस्था सही कर दूंगा राष्ट्रीय नव जागृति कठेरिया (धानुक) समाज महासभा में चंद्रशेखर आजाद ने कहा- हमें एक महीने के लिए ताकत दीजिए। हम 7 दिन में ऐसी व्यवस्था तैयार कर देंगे कि बाकी 23 दिन में अगर किसी ने समाज के लोगों की तरफ आंख उठाकर देखा, तो वह चैन से नहीं सो पाएगा। अगर हम ऐसा नहीं कर पाए तो अगले दिन इस्तीफा देकर राजनीति छोड़ देंगे। ‘पैर छूने से बड़े नेता नहीं बन जाओगे’ चंद्रशेखर आजाद ने कहा- लोग मेरे पैर छूने लगे हैं और कंधे पर हाथ रखने के लिए कहते हैं। मेरे हाथ में कोई जादू नहीं है। मेरे पैर छूने से आप बड़े नेता नहीं बन जाओगे। किताबें नहीं पढ़ोगे तो कुछ भी नहीं बन पाओगे। पैर छूना, दंडवत होना और सिर पर हाथ रखवाना चाटुकारिता है। नेता को खुश करने के बजाय उसके विचार और काम के साथ खड़ा होना चाहिए। मैं ऐसे नेताओं में से नहीं हूं, जो इस तरह की पूजा से खुश हों। किसी भी व्यक्ति की पूजा किसी मिशन को बर्बादी की ओर ले जाती है। इसलिए समाज के लोगों को किसी व्यक्ति की पूजा करने के बजाय अपने विचारों और अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए। --------- ये खबर भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं: साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। महिला के जा रहे पुरुष को भी यह सुविधा मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    '12 हजार नहीं, 30 हजार चाहिए स्टाइपेंड':KGMU में इंटर्न डॉक्टरों का दूसरे दिन प्रदर्शन, 8 भूख हड़ताल पर बैठे
    Next Article
    यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, VIDEO:अचानक मंच से उतरे, कार में बैठकर रवाना; आयोजक बोले- दूसरी जगह बज रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment