Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, VIDEO:अचानक मंच से उतरे, कार में बैठकर रवाना; आयोजक बोले- दूसरी जगह बज रहा था

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वीडियो सामने आया है। उन्नाव में शनिवार को कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। सतीश महाना ने चलते राष्ट्रगान में ही तिरंगे को सलामी दी, हाथ जोड़ा और मंच के पीछे की ओर उतर गए। कुछ दूरी पर खड़े समर्थक भी उनके पास पहुंचे और पैर छूने लगे। इसके बाद महाना कार में बैठे और वहां से रवाना हो गए। मामला पूरन नगर के एक स्कूल का है। जहां महाना प्रधानाचार्य परिषद के अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। वीडियो रविवार को सामने आया। कार्यक्रम आयोजकों ने दैनिक भास्कर से कहा- जिस जगह सतीश महाना मौजूद थे, राष्ट्रगान वहां से काफी दूर बज रहा था। वहीं, सतीश महाना ने भी मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जिस जगह उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, वहां राष्ट्रगान नहीं बजाया गया। 2 तस्वीरें देखिए- कार्यक्रम में 40 मिनट रहे, बोले- संस्थान मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा सतीश महाना शनिवार शाम करीब 4 बजे एसवीएम इंटर कॉलेज के आस्था सभागार पहुंचे। वे करीब 40 मिनट तक कार्यक्रम में रहे। इस दौरान ‘शिक्षा प्रभा’ किताब का विमोचन भी किया। महाना ने प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों से ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कहा कि शिक्षा संस्थान देश के विकास की नींव हैं। अगर संस्थान मजबूत होंगे, तो देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए दी गई राशि भगवान के चरणों में समर्पित है। इसे वापस मांगने की बात आस्थावानों को दुख पहुंचाने वाली है। कांग्रेस नेता ने पूछा- क्या यह राष्ट्रगान का अपमान नहीं? उन्नाव कांग्रेस कमेटी के नेता दिनेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर लिया और राष्ट्रगान के दौरान वहां से चले गए। उन्होंने सवाल किया- क्या यह राष्ट्रगान का अपमान नहीं है? वहीं, पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया गया कि BJP नेता और यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड नहीं रुक पाए। राष्ट्रगान होता रहा और वे उसके पूरा होने से पहले ही चलते बने। यह हमारे राष्ट्रगान का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। BJP नेता की इस घटिया हरकत से हिंदुस्तान की संप्रभुता, इतिहास और संस्कृति के प्रतीक राष्ट्रगान का सम्मान करने वाला हर देशवासी आहत है, गुस्से में है। इस अपराध के लिए सतीश महाना, नरेंद्र मोदी और पूरी BJP को देश से माफी मांगनी चाहिए। सतीश महाना बोले- गार्ड ऑफ ऑनर के समय नहीं बजता राष्ट्रगान राष्ट्रगान का वीडियो वायरल होने के बाद सतीश महाना ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, वहां राष्ट्रगान नहीं बजाया गया। नियमों के अनुसार किसी गणमान्य व्यक्ति को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान राष्ट्रगान नहीं बजाया जाता। महाना ने यह भी कहा कि राष्ट्रगान बजाया गया था, लेकिन वह उस स्थान पर मौजूद नहीं थे, जहां राष्ट्रगान बजाया जा रहा था। अपने राष्ट्रवादी होने के दावों पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्या हर व्यक्ति किसी ऐसे कार्यक्रम स्थल से गुजरते समय रुककर सावधान की मुद्रा में खड़ा हो जाता है, जहां राष्ट्रगान बजाया जा रहा हो? इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में दी शिकायत कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार शाम सतीश महाना के विरोध में उन्नाव की सदर कोतवाली पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में करीब 50 कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा को शिकायत के साथ मामले का वीडियो सौंपा। कांग्रेस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने जांच के लिए समय मांगा, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो कोतवाली में धरना दिया जाएगा। मानसून सत्र में पद छोड़ने की चेतावनी दी थी 5 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सतीश महाना ने पद छोड़ने की चेतावनी दी थी। सपा के हंगामे पर उन्होंने कहा था- मेरे मन में पीड़ा है। मुझे पहली बार लगा कि या तो हमारे प्रयास में कहीं कमी रह गई या फिर डॉ. अंबेडकर की बात सही है कि कमी संविधान में नहीं, व्यक्तियों में होती है। उन्होंने कहा था- मेरी लंबी राजनीतिक पारी अब अंतिम चरण में है। मुझे गंभीरता से विचार करना पड़ेगा कि पिछले साढ़े चार साल में जो किया, वह उचित था या अनुचित। मैं इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं, इस पर भी विचार करूंगा और जल्द निर्णय लूंगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… भाजपा का आरोप- सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश की, राष्ट्रगीत के दौरान बात करते दिखीं भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् गीत के दौरान सोनिया गांधी असहज दिखीं। उन्होंने गायन रोकने का संकेत दिया। राहुल भी गायन के दौरान असहज नजर आए। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश नहीं की। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद चंद्रशेखर बोले-मेरे पैर छूने से नेता नहीं हो जाओगे:आगरा में कहा- देश में हिटलरशाही जैसे हालात, स्कूलों की बदहाली पर उठाऊंगा आवाज
    Next Article
    रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं:साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment