Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संसद का 3 दिन का विशेष सत्र बुलाया जाएगा:सरकार का फोकस- 16 से 18 अप्रैल के बीच महिला आरक्षण संशोधन बिल पास कराना

    13 hours ago

    2

    0

    संसद के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है, लेकिन कार्यक्रम के अनुसार इसे अनिश्चितकाल के लिए खत्म नहीं किया जाएगा। बल्कि कुछ समय के लिए स्थगित किया जाएगा। इसके बाद दोबारा बुलाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा की जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि सभी सदस्यों को इसकी जानकारी है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि सत्र को बढ़ाने का मकसद महिला आरक्षण कानून में संशोधन है। हालांकि उन्होंने कगा कि संसद ने देश की महिलाओं से जो वादा किया है, उसे पूरा करना सरकार का कर्तव्य है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार 16 से 18 अप्रैल तक 3 दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में हैं। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि सरकार को यह तय करने का अधिकार है कि कब कौन सा विधेयक लाया जाए। नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा- सरकार तानाशाही कर रही है। इतने अहम बिल लाने के समय और तरीके पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी राज्यों में लागू आचार संहिता के बावजूद इस बिल को लाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। उन्होंने मांग की कि सर्वदलीय बैठक 29 अप्रैल के बाद कराई जाए। बुधवार को 4 बिल पास हुए संसद से जुड़ी कार्यवाही के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मिशन पूरा, तो अब क्या हासिल करना बाकी', ईरान जंग पर अब 'दोस्त' ही उठा रहे सवाल, ट्रंप ने 2-3 हफ्ते जोरदार हमले जारी रखने का किया ऐलान
    Next Article
    चंडीगढ़- BJP ऑफिस अटैक में PAK मेड ग्रेनेड यूज हुआ:हमले से जुड़े 2 और VIDEO सामने आए; लुधियाना-जालंधर में सड़कों पर उतरे नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment