Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर हड़पा फसल बीमा:झांसी में 20 फर्जी केस पकड़े, इफको टोकियो कंपनी का अफसर चला रहा था गैंग

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी के भाजपा सांसद अनुराग शर्मा की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा हड़पने के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर समेत दो कर्मचारी और कंप्यूटर शॉप के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रितिक तिवारी उर्फ रानू ने सांसद की जमीन की खतौनी निकाली और सांसद के जगह अपना नाम दर्ज करते हुए एक लाख 64 हजार रुपए बीमा हड़प लिया। नाम के अलावा एड्रेस, खतौनी नंबर समेत अन्य डिटेल सांसद की थी। इस गिरोह को इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी का डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार चला रहा था। जो अभी फरार है। इस तरह से प्रदेश के कई जिलों में स्कैम किया गया। झांसी में सांसद के अलावा लगभग 20 केस पकड़े गए हैं। आरोपियों से एक कंप्यूटर सेट, पिंटर बरामद किया गया। जिसके जरिए फर्जी कागजात बनाए जाते थे। कृषि उपनिदेशक में दर्ज कराया था केस एएसपी अरीबा नोमान ने बताया कि प्रेमनगर और गरौठा में थाना में कृषि उपनिदेशक एमपी सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा स्कैम के संबंध में केस दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी खसरा-खतौनी और अन्य दस्तावेज तैयार कर फसल बीमा की रकम हड़प लेते थे। कड़ियां जोड़ते हुए गुरुवार को जालौन जिले के धुरवई निवासी भूपेंद्र राजपूत, पारस नायक और रितिक तिवारी उर्फ रानू को गिरफ्तार किया गया। रितिक ने ही सांसद अनुराग शर्मा के नाम जमीन का फर्जीवाड़ा करके फसल बीमा की रकम हड़पी थी।इनके पास से कंप्यूटर सेट (सीपीयू, मॉनिटर, माउस) और बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड बीमा कंपनी का जिला कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार सिंह है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड सरकारी कर्मी की मौत:घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    Next Article
    बस्ती में भरा सिलेंडर चुराकर भागा चोर, VIDEO:बस्ती में दिनदहाड़े घर में घुसा, मकान मालिक बोले- बड़ी मशक्कत से जुगाड़ करके लाए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment