Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन:कल राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामा हुआ; सरकार के 8 में से 3 बिल दोनों सदनों में पास

    6 hours ago

    1

    0

    आज संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन है। 31 जुलाई से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा हो रहा है। मंगलवार को टैक्सेशन एंड अदर्स लॉ (संशोधन) बिल लोकसभा में पास हो गया। इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे, जिनमें से वंदे मातरम, पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) और सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वहीं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है। सरकार आज इन बिलों को दोनों सदनों में पास कराने की कोशिश कर सकती है। इससे पहले राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बहस हुई। खड़गे ने कहा- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी। पीएम खुद राम मंदिर से जुड़े हर आयोजन में शामिल हुए। अब ED, CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां कहां हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। संसद में मानसून सत्र की 4 तस्वीरें… संसद से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके-दादी को हुआ 57 साल छोटे लड़के से प्यार:शख्स के मुंह में उगने लगे बाल; घर के काम के लिए पति किराए पर
    Next Article
    बहन घर नहीं आई तो भाई ने टांग तोड़ी, VIDEO:लोहे की रॉड से 15 सेकेंड में 12 वार किए; अमृतसर से मुंबई लौट रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment