Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुशांत गोल्फ सिटी जमीन विवाद में एक और FIR:फौजियों से प्लॉट के नाम पर ठगी का मामला, जितेंद यादव पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज, डेढ़ करोड़ के खाते सीज

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। संतोष यादव और जितेंद्र यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरोह का गैंग चार्ट मंजूर कराया है। कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बैंक खाते सीज किए गए हैं। इस बीच फौजियों से ठगी के आरोपों और 10 जनवरी को दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज न होने का मामला भी चर्चा में है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस आयुक्त की मंजूरी के बाद 13 फरवरी को गिरोह का गैंग चार्ट बनाया गया। इसके आधार पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएचओ राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार, संतोष यादव को गिरोह का लीडर बनाया गया है। गिरोह में जितेंद्र यादव और स्वर्णलता पांडेय को भी सदस्य नामजद किया गया है। पुलिस का आरोप है कि तीनों ने संगठित तरीके से आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियां संचालित कीं। फौजियों से ठगी के आरोप, 10 जनवरी की तहरीर पर सवाल मामले में नया मोड़ तब आया जब कुछ सैनिकों की ओर से 10 जनवरी 2026 को जितेंद्र यादव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दी गई। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने उस समय कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित फौजी अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें प्लॉट का कब्जा नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जितेंद्र यादव ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि यदि वे एक पूर्व सांसद का नाम लें तो उन्हें प्लॉट मिल जाएगा। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह पूरी योजना उन्हें भ्रमित करने के लिए रची गई थी। अर्जुनगंज में प्लॉटिंग के नाम पर वसूली पीड़ितों के मुताबिक, अर्जुनगंज के सरसवां इलाके में चल रही प्लॉटिंग में आरोपियों ने खुद को जमीन का मालिक बताया। लोगों से प्लॉट देने के नाम पर बड़ी रकम ली गई। भुगतान आरोपियों और उनके करीबियों के बैंक खातों में जमा कराया गया, लेकिन न तो जमीन का कब्जा दिया गया और न ही धनराशि लौटाई गई। पुलिस का कहना है कि गिरोह स्थानीय और सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में वर्णित अपराधों को अंजाम देता था। डेढ़ करोड़ रुपये की रकम सीज, जांच जारी कार्रवाई के दौरान गिरोह से जुड़े खातों में जमा करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि सीज किए जाने की सूचना है। पुलिस इस रकम को कथित तौर पर अवैध गतिविधियों से अर्जित बताकर वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह की गतिविधियों से आम जनता में भय का माहौल था। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई से नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, अन्य संभावित पीड़ितों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधान पति ने बीएलओ से की अभद्रता, फाड़े 27 फॉर्म:एसआईआर फॉर्म में कमी का नोटिस देने पर हुआ विवाद, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    हांगकांग से 350 जैन श्रद्धालु पहुंचे प्रयागराज:संगम में डुबकी लगाई, महापौर गणेश केसरवानी ने किया अभिनंदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment