Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान पति ने बीएलओ से की अभद्रता, फाड़े 27 फॉर्म:एसआईआर फॉर्म में कमी का नोटिस देने पर हुआ विवाद, मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ अभद्रता और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधानपति ने 27 एसआईआर (सर्वे ऑफ इनहैबिटेंट्स एंड रेजिडेंट्स) फॉर्म छीनकर फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव का है। बारा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रामरती को एसआईआर कार्य के लिए बीएलओ नियुक्त किया गया है। वह एसआईआर फॉर्म में पाई गई कमियों के संबंध में ग्राम प्रधान के पति अरुण द्विवेदी समेत अन्य मतदाताओं को नोटिस देने गांव पहुंची थीं। रामरती के मुताबिक, 16 फरवरी की शाम वह 66 मतदाताओं के फॉर्म लेकर बारा गांव गई थीं। इनमें अरुण द्विवेदी के नाम का नोटिस भी शामिल था। आरोप है कि नोटिस देने के दौरान अरुण द्विवेदी ने उनके साथ अभद्रता की और उनके पास से 27 फॉर्म छीनकर फाड़ दिए। घटना के बाद रामरती ने अपने सुपरवाइजर, एसडीएम बिंदकी और जिलाधिकारी से शिकायत की। शिकायत के आधार पर 17 फरवरी को एसडीएम ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी धनंजय कुमार सरोज ने बताया कि बीएलओ रामरती के प्रार्थना पत्र के आधार पर ग्राम प्रधानपति अरुण द्विवेदी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में लाखों की चोरी का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख के जेवर-नकदी बरामद
    Next Article
    सुशांत गोल्फ सिटी जमीन विवाद में एक और FIR:फौजियों से प्लॉट के नाम पर ठगी का मामला, जितेंद यादव पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज, डेढ़ करोड़ के खाते सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment