Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत बोले- राम मंदिर में चोरी करने वाले कीड़े बनेंगे:अयोध्या में मर्यादा छोड़ दी; जिम्मेदारों को ट्रस्ट के पद छोड़ने चाहिए

    23 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के बाद देशभर के संतों में नाराजगी है। वो कहते हैं कि यह रामजी की अयोध्या है, जहां मर्यादा के लिए उन्होंने सीता माता का त्याग किया। अब करोड़ों का चढ़ावा चोरी हो गया, लेकिन ट्रस्ट का कोई पदाधिकारी आगे आकर जिम्मेदारी नहीं ले रहा। अपने पदों को छोड़ने की बात नहीं कर रहा है। कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर करते हैं, ‘शास्त्रों में लिखा है, मंदिर का धन हड़पने वाले 60 हजार साल तक कीड़े बनते हैं। ऐसे लोग जल्द सामने आएंगे।’ SIT 3 दिन से कारसेवकपुरम के अंदर जांच कर रही है। चर्चा है कि 6 लोगों से 2 करोड़ से ज्यादा का कैश रिकवर हो चुका है। अनुमान है कि 200 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा चोरी हो चुका है। संत बोले- राम का जीवन त्याग है, उनके घर में चोरी कैसे की कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर के दान चोरी का मामला अब तक की सबसे दुखद घटना है। 2 साल पहले राम मंदिर बना और अभी ऐसा मामला सामने आ गया। इसीलिए हम सनातन बोर्ड की पैरवी कर रहे हैं। फिर आप सोचिए, राम मंदिर में सरकारी अधिकारियों को शामिल किया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। स्वदत्तं परदत्तं वा यो हरेत वसुन्धरा। षष्टिवर्षसहस्त्राणि विष्ठायां जायते कृमिः।। इसका अर्थ कि जो मंदिर का धन खाएगा, वह 60 हजार साल तक मल का कीड़ा बनेगा। हमारी सिर्फ इतनी मांग है कि सनातन बोर्ड बने, धर्म में सरकारी अधिकारियों का हस्तक्षेप न हो। जिससे व्यवस्थाएं प्रभु के लिए और उनके भक्तों के लिए बेहतर हो सके।' अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हुआ। तब पहली रामकथा आचार्य शांतनुजी महाराज ने कही थी। अब चढ़ावा चोरी होने की घटना पर वह कहते हैं, ‘अयोध्या प्रभु श्रीराम की नगरी है। राम का पूरा जीवन मर्यादा को ही दिखाता है। एक धोबी की बात सुनकर उन्होंने पत्नी सीता का त्याग किया। अब जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उन्हें तो पद छोड़ ही देने चाहिए। जब तक जांच चल रही है, इन लोगों को खुद को ट्रस्ट से हटा लेना चाहिए।’ शांतनुजी कहते हैं, ’ये पद प्रतिष्ठा के लिए बना भी नहीं था। ये तो रामजी की सेवा के लिए था। लेकिन अब धोखा हो गया है। मैं व्यक्तिगत तौर पर निराश हूं। मैं रामकथा कहता हूं, इस घटना के बाद से मेरा मन नहीं लग रहा। ऐसा सिर्फ मेरे साथ नहीं है, सभी संतों में नाराजगी है। संविधान के तहत अपनी मर्यादाओं में रहना पड़ता है। वरना रामजी के मंदिर में चोरी करने वालों को सामाजिक दंड भी मिलना चाहिए। ये चोरी रुपए, सोने-चांदी की नहीं, श्रद्धालुओं के भरोसे की है। हजारों रामभक्तों ने बलिदान दिया, तब मंदिर बना। अब ऐसा खुलासा हो रहा है।' शांतनु कहते हैं, ‘किसी को भी नौकरी पर रख लिया गया। जिन्हें 18-20 हजार रुपए मिल रहे, उनका जीवन 3-4 महीने में बदल जा रहा है। ऐसा तो है नहीं कि ट्रस्ट में शामिल लोगों को यह सब नहीं दिखा होगा। ये राम मंदिर नहीं, राष्ट्र मंदिर है। बाकी मंदिरों से इसकी तुलना नहीं कर सकते। इसके लिए बहुत लंबा त्याग हुआ है। तब जाकर यह हासिल हुआ है।' किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी कहती हैं, ’प्रभु श्रीराम का पूरा जीवन सिर्फ मर्यादा का वर्णन करता है। जो लोग ट्रस्ट में हैं, उन्हें भी मर्यादा दिखाते हुए हट जाना चाहिए। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की जांच ठीक से होनी चाहिए। उनके साथ ट्रस्ट में जो लोग हैं, नोट गिनने वाले जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन सबकी जांच होनी चाहिए। इस पूरे ट्रस्ट को भंग करके नया ट्रस्ट बनाना चाहिए।’ वह आगे कहती हैं, ’पहले के राजा-महराजा किन्नर समाज के लोगों को कोषाध्यक्ष बनाते थे। क्योंकि, किन्नर समाज के लोगों में लालच नहीं होता था। अब तो किन्नर समाज के 4 अखाड़े हो गए हैं। सभी अखाड़ों से 1-1 सदस्य को को राम मंदिर के ट्रस्ट में लेना चाहिए।' मदन जी महराज का कहना है, ’राम मंदिर के चढ़ावे का रुपया जिन लोगों के यहां मिला है, उनके खिलाफ SIT जांच करे। ट्रस्ट के लोग किस स्तर तक शामिल हैं, यह भी सामने आना चाहिए। यह देशभर के करोड़ों लोगों के भरोसे का मामला है। श्रद्धालु कभी नहीं चाहते कि उनके रुपए से कुछ लोग अपनी तिजोरियां भरें। वह चाहता है कि उसके दान के रुपए से समाज में कल्याणकारी काम हों।’ रुपेंद्र प्रकाश शास्त्री कहते हैं, ‘राम मंदिर के चढ़ावे में जो गड़बड़ी हुई है, मुझे नहीं लगता कि उसमें चंपत राय की भूमिका होगी। लेकिन, उनके ड्राइवर और सगे-संबंधियों के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। अभी तो जांच हो रही है। तथ्य सामने आ जाएंगे। उससे पहले कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।‘ रविंद्र पुरी कहते हैं, 'आगे चुनाव हैं, इसलिए इस तरह के आरोप लग रहे हैं। कुछ लोग संतों और राम मंदिर को बदनाम करना चाहते हैं। अभी जांच हो रही है, इसके बाद चीजें क्लियर हो जाएंगी। चंपत राय बहुत संत आदमी हैं। उनका जीवन हमने देखा है। उन्हें बदनाम करना उचित नहीं है।' प्रभु श्रीराम के माता सीता को त्यागने का संदर्भ वाल्मीकि रचित रामायण के इस श्लोक में मिलता है- --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - दावा- सोने-चांदी की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब: सबसे महंगी शिला मॉरीशस से आई थी; मुंबई के व्यापारी ने हीरे जड़ी शिला दान दी थी अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी कोई नई नहीं है। धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे का दावा है कि 1989 में गांव-गांव, शहर-शहर और देश-विदेश से पूजित होकर अयोध्या आईं सोने-चांदी, हीरे-माणिक्य और अष्टधातु की 1250 शिलाएं अब ‘गायब’ हो चुकी हैं। ये शिलाएं 2002 तक कारसेवकपुरम में रहीं। पढ़िए पूरी खबर... ऑटो ड्राइवर ने राम मंदिर मैनेजमेंट में कैसे ली एंट्री, टिन्नू यादव पर चढ़ावे की चोरी के आरोप; 28 साल पहले चंपत राय से जुड़ा था अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के बाद देशभर में टिन्नू यादव सुर्खियों में है। कहने को टिन्नू ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खास सहयोगी है, लेकिन श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में वह बहुत पावरफुल बताया जाता है। चाहे सिक्योरिटी का मैनेजमेंट हो या चढ़ावे को बैंक में डिपॉजिट कराना हो, टिन्नू ही सब कुछ मैनेज करता आया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर आने वाला हर श्रद्धालु क्या ₹5 दान कर रहा:ट्रस्ट के दस्तावेजों में चौंकाने वाले फैक्ट; 11 महीने में दान से ज्यादा ब्याज मिला
    Next Article
    यूपी के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:मानसून बिहार बॉर्डर पर अटका, लखनऊ में बादल छाए; उमस-गर्मी बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment