Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:मानसून बिहार बॉर्डर पर अटका, लखनऊ में बादल छाए; उमस-गर्मी बढ़ी

    22 hours ago

    1

    0

    यूपी के मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। कभी आंधी-बारिश तो कभी तेज धूप और उमस। प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने बुधवार को 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किमी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। पश्चिम के ज्यादातर जिलों में सुबह से धूप है। काशी-प्रयागराज और कानपुर में भी गर्मी और उमस है। प्रदेश का अधिकतम पारा भी एक डिग्री बढ़ गया है। मंगलवार को बांदा 43.4°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। जबकि एक दिन पहले सोमवार को 42.4°C पारा दर्ज किया गया था। मंगलवार को प्रदेश में 10 शहरों में बारिश हुई। गोरखपुर, महाराजगंज और झांसी में तेज बारिश हुई। महाराजगंज में सड़कों पर पानी भर गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी यूपी और तराई इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा आ रही है और पश्चिमी हवाओं का भी असर है। इस वजह से प्री-मानसून की बारिश हो रही है। मानसून बिहार बॉर्डर पर महाराजगंज जिले के पास तक पहुंच चुका है। उम्मीद है कि 20 से 25 जून के बीच मानसून सोनभद्र के रास्ते यूपी में प्रवेश कर सकता है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत बोले- राम मंदिर में चोरी करने वाले कीड़े बनेंगे:अयोध्या में मर्यादा छोड़ दी; जिम्मेदारों को ट्रस्ट के पद छोड़ने चाहिए
    Next Article
    40 रुपए के बन-मक्खन ने खोली फर्जी IPS की पोल:एक ने खुद को IAS बताकर अमीर लड़की से शादी की; यूपी के ठगों की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment