Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टे के बावजूद घर पर चला बुलडोजर:शामली में पीड़ित ने पुलिस में दी तहरीर, लाखों का माल लूटने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    शामली के कांधला में कोर्ट स्टे के बावजूद एक व्यक्ति के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि इस दौरान लाखों का सामान भी लूटा गया। यह घटना जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला की है। बड़ी माता मंदिर के पास अजय अग्रवाल पुत्र दीपक अग्रवाल और उनके भाई की करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पीड़ित के अनुसार, कुछ लोगों ने उनकी संपत्ति पर जबरन बुलडोजर चलाकर पूरी बिल्डिंग ध्वस्त कर दी। पीड़ित ने जान-माल को खतरा बताया अजय अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में कई सालों से कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस संपत्ति पर स्टे आदेश जारी किया हुआ था। आरोप है कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए यह कार्रवाई की गई। घटना के दौरान पीड़ित की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने अपनी जान-माल को खतरा बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत:खेत से काम निपटाकर लौटते समय हादसा, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    करनाल में दौरा पड़ने से विवाहिता की मौत:तीन साल पहले हुई शादी, परिजन बोले- शराब पीकर पीटता था पति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment