Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सात कर्मचारियों पर एक करोड़ रुपए के गबन का आरोप:सिद्धार्थनगर में मुकदमा दर्ज; ग्राहकों से वसूली रकम निजी खातों में जमा कराई

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में एक फाइनेंस कंपनी के सात कर्मचारियों पर ग्राहकों और दुकानदारों से वसूली गई करीब एक करोड़ रुपए की रकम निजी बैंक खातों में जमा कराने का आरोप लगा है। कंपनी के निदेशक राकेश मिश्रा की तहरीर पर 25 नवंबर को कोतवाली सिद्धार्थनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने कंपनी के लेन-देन में हेराफेरी की और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। हिसाब मांगने पर निदेशक के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के अमेहता गांव निवासी राकेश मिश्रा पुत्र रंजीत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह सिद्धार्थनगर के इंदिरानगर में प्रमोद श्रीवास्तव के मकान में रहकर फाइनेंस का कारोबार चलाते थे। शुरुआत में कारोबार नेशनल फाइनेंस एंड सिविल वर्क के नाम से शुरू हुआ था। बाद में कंपनी का नाम बदलकर SRA इंटरनेशनल सहयोग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कर दिया गया। कंपनी के पास साहूकारी लाइसेंस भी था। कंपनी सिद्धार्थनगर के अलावा बलरामपुर, बहराइच, बस्ती, गोंडा और अन्य जिलों में कारोबार कर रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कंपनी में सात कर्मचारी फील्ड स्टाफ और प्रबंधक के रूप में काम करते थे। उनकी जिम्मेदारी ग्राहकों से रकम वसूलने, दुकानदारों को वित्तीय सुविधाएं देने और लेन-देन का हिसाब रखने की थी। निजी खातों में जमा कराई कंपनी की रकम शिकायत के मुताबिक, कर्मचारियों ने ग्राहकों और दुकानदारों से कंपनी के नाम पर वसूली गई रकम कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी बैंक खातों में जमा कराई। इसके लिए फोन-पे, बारकोड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का इस्तेमाल किया गया। तहरीर में अलग-अलग कर्मचारियों के खातों में जमा रकम का ब्योरा भी दिया गया है। आरोप है कि अंकित यादव के खाते में करीब 30 लाख रुपए, शाह आलम उर्फ समीर के खाते में 34 लाख रुपए और मोहम्मद यासीन के खाते में करीब 8 लाख रुपए जमा किए गए। वहीं कासिम, जैनुल आबेदीन और वहाब ने कथित तौर पर करीब 20 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किए। जितेंद्र यादव पर भी कंपनी के करीब 8 लाख रुपए अपने खाते के माध्यम से निकालने का आरोप है। दस्तावेज और बाइक भी ले जाने का आरोप राकेश मिश्रा का आरोप है कि जब उन्हें निजी खातों में रकम जमा किए जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने कर्मचारियों से लेन-देन का हिसाब मांगा। लेकिन कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि वे कंपनी के वित्तीय अभिलेख और जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। करीब तीन महीने से कंपनी के लेन-देन का हिसाब और अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कंपनी के कामकाज के लिए खरीदी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कार्यालय में खड़ी थी, जिसे कर्मचारी बिना अनुमति ले गए। रकम और दस्तावेज वापस मांगने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। सात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने 25 नवंबर को शाह आलम उर्फ समीर अली, मोहम्मद यासीन, कासिम, जैनुल आबेदीन, वहाब, अंकित यादव और जितेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने कंपनी के बैंक खातों, इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन और वित्तीय अभिलेखों की जांच कराकर रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबकर किसान की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा; ग्रामीणों ने काफी देर बाद निकाला शव
    Next Article
    लखनऊ में ड्रामा 'रक्स' का हुआ मंचन:तवायफों की जिंदगी, उनके संघर्ष, सामाजिक बंदिशों को दर्शाया, मिस यूनिवर्स यूपी तनिष्का शर्मा ने निभाया मुख्य किरदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment