Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

    7 hours ago

    1

    0

    फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। उसे देखकर सुनंदा घबरा गईं और चिल्लाते हुए तुरंत पीछे हट गईं। इसके बाद सिक्योरिटी ने तुरंत युवक को काबू किया और घसीटते हुए स्टेज से नीचे उतारा। इससे पहले भी गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के साथ ऐसा ही वाकया हो चुका है। इस मामले को लेकर फिलहाल सिंगर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। जयपुर के कॉलेज में था सुनंदा का लाइव शो सुनंदा शर्मा को जयपुर के आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बुलाया गया था। 31 अक्टूबर को वह कॉलेज कैंपस में एकोना-2026 नाम के इंटर-कॉलेजिएट टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में शामिल हुईं। रात करीब साढ़े 8 बजे सुनंदा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने पीटा तो सुनंदा बोलीं- इट्स ओके सुनंदा की सुरक्षा में चूक से जुड़ा 23 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। वह गाते हुए स्टेज पर फैंस की तरफ बढ़ती हैं। तभी सामने से एक फैन स्टेज पर आ जाता है और सुनंदा के पैर छूने की कोशिश करता है। 'इट्स ओके-इट्स ओके' बोली सिंगर उसे देखकर सुनंदा चिल्लाते हुए पीछे हट जाती हैं, जिससे फैन सिंगर को नहीं छू पाता। इतनी देर में सिक्योरिटी तुरंत सुनंदा को कवर कर फैन को दबोच लेती है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे घसीटते हुए स्टेज से नीचे ले जाने लगते हैं। इस दौरान सुनंदा उन्हें रोकने के लिए 'इट्स ओके-इट्स ओके' बोलती हुई नजर आती हैं। फिर सुनंदा स्टेज के पीछे चली जाती हैं। गाजियाबाद में भी ऐसी ही घटना हो चुकी इससे पहले अप्रैल 2026 में भी सुनंदा के साथ ऐसी ही घटना हो चुकी है। तब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित RKGIT (राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) कॉलेज में सुनंदा का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। वहां भी परफॉर्मेंस के बीच एक कॉलेज छात्र अचानक स्टेज पर कूद गया और तेजी से आकर सुनंदा के पैर छूने लगा। डर के मारे स्टेज छोड़कर चली गईं अचानक हुए इस स्टेज इन्वेजन से सुनंदा इतनी घबरा गई थीं कि उन्होंने तुरंत गाना बंद कर दिया और डर के मारे स्टेज छोड़कर चली गईं। छात्रों की काफी रिक्वेस्ट के बावजूद सुनंदा ने पूरा शो बीच में ही कैंसिल कर दिया था। उस वक्त गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र को हिरासत में ले लिया था। सुनंदा ने फैन का बचाव किया था फैन की गिरफ्तारी के बाद सुनंदा ने वीडियो जारी कर कहा था कि कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है लेकिन उसकी नीयत गलत नहीं थी। सुनंदा ने बड़ा दिल दिखाते हुए उस फैन को माफ कर दिया था। --------------------- ये भी पढ़ें… सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन:डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा, बाउंसरों ने युवक को स्टेज से नीचे फेंका; शो बीच में ही कैंसिल पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहरुख खान@61:अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत पर पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई तो दी धमकी; गुस्से के किस्से
    Next Article
    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment