Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में 9 घंटे में 4 FIR:उपद्रवियों में 10 नामजद सहित 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस टीम पर किया था हमला

    4 hours ago

    2

    0

    मेंहदावल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले और पथराव के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 घंटे के भीतर चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इस कार्रवाई में 10 नामजद सहित कुल 30 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 अप्रैल को रोडवेज मेंहदावल से आगे तुलसीपुर क्षेत्र में हुई थी। पुलिस को दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां थानाध्यक्ष पहले से ही स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने पाया कि कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें समझाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद कुछ लोग अचानक उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस बल और सरकारी वाहन पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। मेंहदावल पुलिस ने इस घटना के बाद अपना कार्रवाई का तरीका बदल दिया है और अब 'फुल एक्शन मोड' में आ गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस बल पर हमला करने, पथराव करने और शांति व्यवस्था भंग करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। घटना में परशुराम पुत्र कोईल, धर्मेन्द्र उर्फ गोड़े पुत्र बेचन, राहुल पुत्र जितेन्द्र, विजय पुत्र कोईल, बेचन पुत्र लखन, अरविन्द पुत्र गंगाराम, अनिल पुत्र जोखू (सभी निवासी तुलसीपुर, मेंहदावल), शम्भू पुत्र परशुराम, लालधर निषाद पुत्र राजाराम (दोनों निवासी सिक्टौरबाबू थाना मेंहदावल) तथा राजन निषाद पुत्र दिनेश निषाद (निवासी बेलपुरवा सईं लंगड़ी थाना बखिरा) को नामजद किया गया है। इनके अलावा, 15-20 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 5 हजार के विवाद में चली गोली:रास्ते में गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से हमला, युवक का हाथ टूटा
    Next Article
    पुलिस-मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली:मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे हत्या कांड का हुआ खुलासा, हथियार और सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment