Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में बाल विज्ञान कांग्रेस में 100 प्रोजेक्ट पेश:10 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित, 50 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    6 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के एचआर इंटर कॉलेज की अटल टिंकरिंग लैब में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें 10 बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चुने गए। इस साल का विषय ‘सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ है। कार्यक्रम में 10 से 17 साल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार शाम एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अरुण कुमार ओझा ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तार्किक चिंतन को बढ़ावा देने का मंच है। इससे विद्यार्थी सामाजिक समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोज सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता योगेंद्र सिंह ने किया। जनपद स्तरीय आयोजन में 50 स्कूलों के 100 प्रोजेक्ट पेश किए गए। इनमें 200 बाल वैज्ञानिकों और 50 मार्गदर्शक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपने शोध और नवाचार पर आधारित प्रोजेक्ट निर्णायक मंडल के सामने रखे। अकादमिक समन्वयक डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी निर्णायक मंडल के अध्यक्ष थे। उनके निर्देशन में पांच निर्णायकों ने प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में बिंदेश्वर सिंह, बीसीए विभाग के आचार्य; डॉ. शोएब खातून, हीरालाल रामनिवास महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के आचार्य; इंजीनियर प्रियांशु वर्मा, स्टेमरोबो टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली; इंजीनियर सुशांत यादव, बाबू बनारसी दास नॉर्दर्न इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, लखनऊ; और भौतिक विज्ञान के आचार्य अंबरीश मिश्र, गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ मुश्किल:ट्रेनों में वेटिंग 125 पार, लटक कर रहे सफर यात्री
    Next Article
    गोंडा के कुम्हारों ने बनाए 4 लाख दीये:अयोध्या में 7 नवंबर को जगमगाएगी राम की पैड़ी, पिछले साल के मुकाबले 1 लाख कम का मिला ऑर्डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment