Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में महिला की ट्रेन से कटकर मौत:बेटा बोला- पत्नी ने पीट-पीट कर भगाया, कहा- जाओ ट्रेन से कटकर मर जाओ

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हीरालाल डिग्री कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। शुरुआती तौर पर पहचान न होने के कारण खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को मृतका के पुत्र राजेंद्र कनौजिया ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने पुलिस को एक तहरीर दी है, जिसमें अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेंद्र के अनुसार, उनकी पत्नी ने झगड़ा करके उनकी मां को घर से बाहर भगा दिया और ट्रेन के आगे कूदकर मरने को कहा, जिसके बाद उनकी मां ट्रेन से कट गईं। मृतका की पहचान 50 वर्षीय दीपिका के रूप में हुई है, जो पारीखन की पत्नी थीं और शादीकगंज, थाना कोतवाली खलीलाबाद की निवासी थीं। थाना कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव की पहचान 50 वर्षीय दीपिका, निवासी शादीकगंज के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बच्चों ने किया होली सेलिब्रेशन:सेफ-ऑर्गेनिक कलर्स का दिया मैसेज, सरस्वती शिशु मंदिर के लास्ट एकेडमिक डे पर हुआ कल्चरल प्रोग्राम
    Next Article
    नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने हनुमानगढ़ी दर्शन किया:आचार्य ज्ञानप्रकाश दुबे से लिया आशीर्वाद,बोले-संगठन की मजबूती सर्वोपरि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment