Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में 21 किलो अफीम के पौधे जब्त, एक अरेस्ट:दो दिन पहले 50 लाख की अफीम पकड़ी थी, अवैध खेती के आरोप में कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले की धर्मसिंहवा पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेंहदूपार गांव में छापेमारी कर 21 किलोग्राम अफीम के पौधे जब्त किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेंहदूपार निवासी अब्दुल कलाम पुत्र करीमुल्लाह के रूप में हुई है। अभी दो दिन पहले दुधारा पुलिस ने 50 लाख के अफीम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। धर्मसिंहवा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि मेंहदूपार गांव में अब्दुल कलाम अपने खेत में अफीम के पौधे उगा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। छापेमारी के दौरान, पुलिस को आरोपी अब्दुल कलाम के घर के पास एक खेत की क्यारी में अफीम के हरे पौधे लगे मिले। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा की मौजूदगी में कुल 21 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे बरामद किए गए, जिनमें जड़, फल और फूल शामिल थे। पूछताछ में आरोपी अब्दुल कलाम ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अपने खेत में अफीम की बुआई की थी। धर्मसिंहवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा के साथ उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल दीपक खरवार, महिला कांस्टेबल पूनम गौड़ और महिला कांस्टेबल आशा देवी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में फर्जी वकील तहसील से कोर्ट फाइल लेकर भागा:विरोध करने पर कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    ढाई फीट के यूट्यूबर संग रील बनाने पर SI निलंबित:चौराहे पर ‘छोटा ऊदल’ ने छुए पैर, रील के बाद ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment