Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में फर्जी वकील तहसील से कोर्ट फाइल लेकर भागा:विरोध करने पर कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर की तहसील में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खुद को वकील बताने वाला एक व्यक्ति कोर्ट की फाइल लेकर भागने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तहसील कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। एफआईआर के अनुसार, प्रीत विहार निवासी रोबिन सिंह नामक व्यक्ति खुद को वकील बताकर तहसील में आता-जाता था, जबकि वह अधिवक्ता नहीं है। आरोप है कि 24 फरवरी को वह अपने 4-5 साथियों के साथ रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय पहुंचा। वहां उसने एक वाद से संबंधित पत्रावली देखने के बहाने फाइल ले ली। इसी दौरान वह अन्य महत्वपूर्ण पत्रावलियों के साथ उस फाइल को लेकर भागने का प्रयास करने लगा। जब तहसील कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो रोबिन सिंह और उसके साथियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्हें गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना के बाद तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। रजिस्ट्रार कानूनगो जानकी प्रसाद ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और दस्तावेज चोरी के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेसीबी खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी:पैसे मांगने पर मारपीट, गाड़ी-ट्रैक्टर में तोड़फोड़; पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
    Next Article
    संतकबीरनगर में 21 किलो अफीम के पौधे जब्त, एक अरेस्ट:दो दिन पहले 50 लाख की अफीम पकड़ी थी, अवैध खेती के आरोप में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment