Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में बहनोई पर घर जलाने का आरोप:बाइक, लाखों कैश-जेवर समेत तीन घर जले

    11 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में आगजनी की एक घटना सामने आई है। इसमें एक पीड़ित का घर जलकर राख हो गया। जिसमें रखा सामान, नकदी और आभूषण भी जल गए। पीड़ित ने अपने बहनोई और कुछ अज्ञात लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते घर जलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। कोतवाली खलीलाबाद के बरईपार गांव निवासी सुभाष पुत्र रामदरश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि प्रेमचंद्र पुत्र परदेशी, निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली, जो उनके बहनोई हैं। देर शाम अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ उनके घर को आग लगा दी। सुभाष के अनुसार, जब उन्होंने आरोपियों को देखा और उनका पीछा किया, तो उन्होंने गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद सुभाष ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने का प्रयास किया। आग तेजी से फैल गई, जिससे दयाशंकर पुत्र रामदरश, रामहित पुत्र कोईल और इमरती पत्नी रामप्रकाश के घर भी जलकर राख हो गए। एक पल्सर बाइक (UP 51BK 8756) भी आग की चपेट में आकर जल गई। घर में रखे दो लाख रुपए से अधिक की नकदी और आभूषण के साथ-साथ बर्तन व अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। कोतवाल जेपी दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल गोलीकांड में 8 दिन बाद FIR दर्ज:दो युवक नामजद, मेरठ के मेडिकल कॉलेज में गोली निकाली गई, हाथ की हड्डी टूटी
    Next Article
    गंगा मेला में अलग-अलग हादसों में 3 की मौत:नाले में मिला शव, तालाब में डूबा युवक; बाइक की टक्कर से पेंटर की गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment