Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा मेला में अलग-अलग हादसों में 3 की मौत:नाले में मिला शव, तालाब में डूबा युवक; बाइक की टक्कर से पेंटर की गई जान

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गंगा मेले के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। दो घटनाएं गोविंद नगर थाना क्षेत्र में हुईं, जबकि तीसरी बाबूपुरवा इलाके से सामने आई। गोविंद नगर में नशे में तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक पेंटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह मुंह के बल सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे हैलट अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसी क्षेत्र में होली के बाद से लापता एक इलेक्ट्रिशियन का शव नाले के पास पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में गंगा मेला पर रंग खेलने के बाद तालाब में नहाने गया एक युवक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। केस–1 गोविंद नगर डीबीएस कच्ची बस्ती के रहने वाले चंदन (40) पेंटिंग का काम करते थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। भाई सरवन ने बताया- 13 साल पूर्व उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। परिवार में बेटा पवन और बेटियां जाह्नवी व बाला हैं। मंगलवार शाम वह दुकान जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी गोविंदपुरी की ओर से एक बाइक आई। उस पर चार युवक सवार थे, जिन्होंने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर मुंह के बल जा गिरे। चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई। गोविंद नगर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। केस–2 वहीं गोविंद नगर में होली के बाद से लापता इलेक्ट्रिशियन का शव घर के पास ही स्थित नाले में पड़ा मिला। गोविंद नगर थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि युवक की पहचान गुजैनी जी ब्लाक निवासी 35 वर्षीय अम्बरीश गुप्ता के रूप में हुई। वह मां लीला देवी और बहन प्रीति के साथ रहता था। बहन प्रीति ने बताया- उनके बड़े भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी दबौली वेस्ट में रहती हैं, जबकि इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले भाई अम्बरीश कभी-कभी आते-जाते थे। होली के दिन से भाई घर नहीं आए थे तो लगा कि भाभी के घर गए होंगे। मंगलवार को घर के पीछे नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची तो शव की पहचान भाई के रूप में की। केस–3 जूही राखी मंडी निवासी 18 वर्षीय राजेश उर्फ लल्लू प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में मां सुनीता और छह भाई-बहनों में वह सबसे बड़ा था। मां सुनीता ने बताया कि वह दोस्तों के साथ रंग खेलने के बाद लाल डिग्गी तालाब में नहाने गया था, जहां गहराई में जाकर वह डूब गया। इधर, साथ मौजूद दोस्तों ने इसकी सूचना उन्हें और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब आधे बाद शव को बाहर निकलवाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में बहनोई पर घर जलाने का आरोप:बाइक, लाखों कैश-जेवर समेत तीन घर जले
    Next Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर 3 टैक्सी चालक गिरफ्तार:डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने यात्रियों को घेरकर जबरन गाड़ी में बैठाने वाले चालकों पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment