Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर रोजगार मेले में 846 युवाओं का चयन:1238 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 22 कंपनियों ने किया इंटरव्यू

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में गुरुवार को आयोजित वृहद रोजगार मेले में 846 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज में आयोजित इस एक दिवसीय मेले में कुल 1238 युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसर तलाशे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन और सेवायोजन विभाग की ओर से अतिथि का स्वागत किया गया। युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जोड़ा बलिराम यादव ने कहा कि रोजगार केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक युवा के रोजगार पाने से पूरे परिवार और समाज का विकास होता है। ऐसे मेलों का उद्देश्य युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जोड़ना है। रोजगार मेले में 22 कंपनियों ने हिस्सा लिया और अभ्यर्थियों का इंटरव्यू किया। कुल 1238 प्रतिभागियों में से 846 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। मेले में युवाओं की प्रतिभा और कौशल की पहचान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे मेले युवाओं को नौकरी के साथ अपनी प्रतिभा और कौशल को पहचानने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. मनोज मिश्र, दीप्शी सिंह, उदय नारायण सहित अन्य शिक्षण एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ------------------------------ यह खबर भी पढ़िए- मोदी से मिलकर क्या वरुण को नई जिम्मेदारी मिलेगी: यूपी की सियासत में 2 साल से 'गायब'; 2024 के बाद पीलीभीत नहीं गए साल 2009- वरुण गांधी राजनीति में आए और पीलीभीत से सांसद बन गए। 2014 में वह सुल्तानपुर सीट से लड़े, पौने दो लाख वोटों से फिर जीत गए। इस चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पीलीभीत में एक भाषण दिया था। कहा था- अगर कोई हिंदुओं की तरफ हाथ बढ़ाता है या सोचता है कि हिंदू नेतृत्वविहीन है, तो मैं गीता की कसम खाकर कहता हूं कि उसका हाथ काट डालूंगा। ऐसे बयानों की वजह से वरुण गांधी यूपी में मशहूर होते चले गए। हिंदुत्व का बड़ा चेहरा बन गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के सरायरासी में राम कथा महोत्सव शुरू:पहले दिन पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम, पूजन-अर्चन कर लिया आशीर्वाद
    Next Article
    प्रेमिका को किडनैप कर मार डाला, नहर में फेंकी बॉडी:6 महीने की प्रेग्नेंट थी, शादी की जिद पर अड़ी थी, थप्पड़ मारने पर गुस्साया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment