Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टोक्स की 11 साल बाद बिग बैश लीग में वापसी:एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़े; पूरा सीजन खेलेंगे, परिवार भी साथ रहेगा

    19 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) खेलने जा रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2015 की शुरुआत में BBL मैच खेला था। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को बताया कि स्टोक्स ने 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार किया है। इसके अनुसार, स्टोक्स पूरे सीजन स्ट्राइकर्स के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस सीजन का फाइनल 26 जनवरी 2027 को होगा। स्टोक्स ने 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL खेलने के बाद से कोई T20 क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने इसी साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। BBL ने इस पोस्ट के लिए स्टोक्स की वापसी का ऐलान किया… स्टोक्स ने खुद स्ट्राइकर्स को चुना स्टोक्स ने BBL में लौटने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद साउथ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (SACA) के क्रिकेट जनरल मैनेजर साइमन इंस्ली ने उनसे बातचीत की। स्टोक्स को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स जैसी टीमों भी अपने साथ जोड़ना चाहती थीं। लेकिन, उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स को चुना। उनका पहला मैच कैनबरा में सिडनी थंडर के खिलाफ होगा। स्टोक्स का परिवार भी साथ रहेगा एडिलेड ओवल और एडिलेड शहर के लिए स्टोक्स का पुराना लगाव है। उनके एडिलेड में डेढ़ महीने के टूर के दौरान उनका परिवार भी उनके साथ रहेगा। SACA के एक सूत्र ने कहा, ‘बेन आगामी BBL सीजन में स्ट्राइकर्स की नीली जर्सी पहनने और सच्चे साउथ ऑस्ट्रेलियाई की तरह रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’ स्ट्राइकर्स में मैट शॉर्ट समेत कई लोकल प्लेयर्स स्टोक्स स्ट्राइकर्स के ड्रेसिंग रूम में ऑस्ट्रेलिया के मैट शॉर्ट के साथ रहेंगे। टीम में जेसन सांघा, लियाम स्कॉट, हेनरी थॉर्नटन और मैकेंजी हार्वे जैसे स्थानीय खिलाड़ी भी हैं। फिलहाल, टीम में एलेक्स कैरी का नाम भी शामिल है। स्ट्राइकर्स अभी दो अन्य बड़े नामों के साथ बातचीत कर रही हैं। टीम को उम्मीद है कि जल्द ही उनके साथ जुड़ने की पुष्टि कर दी जाएगी। टिम पेन की कोचिंग में खेलेंगे स्टोक्स टीम का हिस्सा बनने के बाद स्टोक्स को टिम पेन की कोचिंग में खेलने का मौका मिलेगा। पेन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान हैं और एशेज क्रिकेट में स्टोक्स के खिलाफ खेल चुके हैं। 2019 में जब हेडिंग्ले में स्टोक्स ने अपनी सबसे यादगार पारियों में से एक खेली थी, तब पेन ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे थे। पेन ने कहा, ‘बेन क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक हैं। वह मैच जिताने की क्षमता रखने वाले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।’ ------------------------------------------------------ क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मयंक अग्रवाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे; डरहम ने 4 मैचों के लिए साइन किया मयंक अग्रवाल ने काउंटी चैंपियनशिप खेलने जा रहे हैं। उन्होंने डरहम के साथ एग्रीमेंट किया है। वे सीजन के अंतिम चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मयंक पिछले 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 12 से 14 मार्च तक बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    BPL फिक्सिंग विवाद: BCB के पूर्व डायरेक्टर सस्पेंड:तीन पर ICC एंटी-करप्शन कोड के तहत केस दर्ज; 14 दिन में जवाब देना होगा
    Next Article
    यूएस ओपन का ‘हैश कोर्ट':गांजे की गंध से भटक रहा है खिलाड़ियों का ध्यान; 2014 से शिकायत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment