Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैंटनर बोले- वर्ल्डकप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे:भारत पर जीत का दबाव; अफ्रीकी बॉलर डेल स्टेन बोले- कीवी हारे तो चोकर्स टैग उनका

    2 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने माना कि घरेलू मैदान पर खेलने की वजह से भारत पर खिताब जीतने का दबाव ज्यादा रहेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले फाइनल से पहले सैंटनर ने कहा कि मुकाबले में भारत के टॉप ऑर्डर के विकेट अहम होंगे। भारतीय टीम मजबूत है, लेकिन सही समय पर शुरुआती विकेट निकालना मैच का रुख बदल सकता है। हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे- सैंटनर न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साहित है और खिलाड़ियों में अच्छा माहौल है। उनके मुताबिक वर्ल्ड कप फाइनल एक मैच का मुकाबला होता है, इसलिए टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। सैंटनर ने बताया कि उन्होंने अभी पिच नहीं देखी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अहमदाबाद में रन ज्यादा बन सकते हैं। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। बुमराह इस टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं और उनकी यॉर्कर व बाउंसर किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती हैं। वर्ल्ड कप फाइनल का प्रेशर अलग होता है- सैंटनर सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में कई बार मुश्किल हालात से गुजरी है और उन अनुभवों से टीम ने काफी सीखा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल द्विपक्षीय सीरीज से अलग होता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर मौका मिला तो न्यूजीलैंड मेजबान टीम की उम्मीदों को तोड़ते हुए ट्रॉफी जीतने से पीछे नहीं हटेगा। टॉप ऑर्डर का विकेट लेना जरूरी भारत की आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम शुरुआत से ही तेजी से रन बनाती है और अंत तक उसी अंदाज में खेलती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए शुरुआती विकेट लेना बहुत जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि फाइनल का महत्व अपनी जगह है, लेकिन टीम का फोकस वही रहेगा जो हर मैच में होता है। उनके मुताबिक असली फर्क मैदान पर बेहतर तरीके से योजना को लागू करने से पड़ेगा। मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है- सैंटनर सैंटनर ने कहा कि मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है, इसलिए गेंदबाजों के लिए रन गति को नियंत्रित करना अहम होगा। अगर विपक्षी टीम को 250 के बजाय करीब 220 रन पर रोका जाए तो मैच जीतने की संभावना बढ़ जाती है। वरुण शानदार बॉलर- सैंटनर भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर सैंटनर ने कहा कि वह शानदार गेंदबाज हैं और पिच स्पिनरों के अनुकूल हुई तो असरदार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार फ्लैट पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा रन भी पड़ते हैं, लेकिन एक अच्छा मैच पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर बदल सकता है। उन्होंने अंत में कहा कि फाइनल में सबसे जरूरी चीज लगातार एक जैसी सोच के साथ खेलना और अपनी योजना पर टिके रहना है। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। पढ़ें पूरी खबर… --------------------------------------------- भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट मांग पर करीना कपूर बोलीं:काम और परिवार में संतुलन जरूरी, अपनी शर्त रखने की आजादी होनी चाहिए
    Next Article
    IND vs NZ T20 World Cup Final: कीवी टीम में दिख रहा खिताबी मैच से पहले बुमराह का खौफ, सैंटनर ने बताया उन्हें वर्ल्ड-क्लास बॉलर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment