Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर डीएम ने आईटीआई निर्माण का औचक निरीक्षण किया:पिलर में सरिया दिखने पर लगाई फटकार, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे सिधौली स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का औचक निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। यह कार्य टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोग से फेज-2 परियोजना के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिसके तहत संस्थान में आधुनिक कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कक्षों और अन्य आधारभूत सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आधुनिक कार्यशाला, प्रशिक्षण कक्ष एवं अन्य भवनों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने विशेष रूप से निर्माण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण में केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए, ताकि भवन लंबे समय तक सुरक्षित और उपयोगी बने रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पिलरों की भी जांच की। पिलरों में प्रयुक्त सरिया बाहर दिखाई देने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सरिया खुला नहीं रहना चाहिए और उसे तकनीकी मानकों के अनुसार पूरी तरह ढका जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई के उन्नयन से युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनके रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत:मानसून की दस्तक, किसानों के लिए फायदेमंद
    Next Article
    सीएचसी टड़ियावां में जलभराव से मरीज परेशान:सीएमओ ने संज्ञान लिया, अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment