Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर का दरोगा दिल्ली में 5 दिन डिजिटल अरेस्ट:पाकिस्तान में FIR के नाम पर धमकाया, 15 लाख रुपए खातों में ट्रांसफर कराए

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के एक दरोगा को साइबर ठगों ने 5 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित दरोगा की शिकायत पर साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर 95 हजार रुपए पर होल्ड भी लगवा दिया। पीटीसी सीतापुर की परिवहन शाखा में दरोगा नारायण सिंह तैनात हैं। पिछले महीने वह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान साइबर ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। 20 फरवरी से 25 फरवरी तक लगातार 5 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। ठगों ने खुद को CBI की जांच एजेंसियों से जुड़ा बताते हुए दरोगा को धमकाया। कहा, उनके खिलाफ पाकिस्तान के अफजल फौजी से संबंधित मामला दर्ज है। सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। डर दिखाकर ठगों ने दरोगा से 15 लाख रुपए दो बार में अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित दरोगा का आरोप है कि रकम आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कराई गई। साइबर ठग खुद ही बैंक के फॉर्म भरवाते रहे। रकम ट्रांसफर होने के बाद ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट से मुक्त कर दिया। ठगी का पता चलने पर दरोगा नारायण सिंह ने पहले दिल्ली साइबर सेल में 7 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। बाद में मामला जांच के लिए सीतापुर साइबर सेल को भेज दिया गया। सीतापुर साइबर टीम ने ठगों के खातों में ट्रांसफर की गई राशि में 95 हजार रुपए पर होल्ड लगवा दिया। मामले में साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक अजय रावत ने बताया, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस साइबर ठगों के खातों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 बड़े अस्पतालों के बीच हुआ MOU:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- OPD में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे इलाज
    Next Article
    मथुरा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:आगरा-दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार साथी गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment