Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत:पेड़ के नीचे बैठी दूसरी महिला झुलसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के बिसवां क्षेत्र में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां क्षेत्र के झउवा खुर्द गांव में बिजली की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव निवासी बबली (30) रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के बाहर लगे एक पेड़ के नीचे बरामदे में बैठी हुई थीं। उसी समय पड़ोस में रहने वाले विशंभर की पत्नी विमला (55) किसी काम से बबली के घर आ रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों महिलाएं पेड़ के पास पहुंचीं, तभी अचानक बादलों की आवाजाही के बीच तेज गर्जना के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने देखा कि विमला की हालत बेहद गंभीर थी और वह मौके पर ही दम तोड़ चुकी थीं। वहीं बबली भी गंभीर रूप से झुलस गई थीं और दर्द से तड़प रही थीं। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल बबली को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल फैल गया। अचानक हुई इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। फिलहाल प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका:बरेली में हाउस अरेस्ट कर पूरनपुर जाने से रोका, HPCL मर्डर केस के पीड़ितों से मिलना था
    Next Article
    UPSI भर्ती के पहली पाली की परीक्षा समाप्त:गोरखपुर में अभ्यर्थी बोली- 1 नंबर से सिपाही नहीं बन पाई, अब दरोगा बनकर दिखाऊंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment