Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSI भर्ती के पहली पाली की परीक्षा समाप्त:गोरखपुर में अभ्यर्थी बोली- 1 नंबर से सिपाही नहीं बन पाई, अब दरोगा बनकर दिखाऊंगी

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में UPSI भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच खत्म हो गया है। एग्जाम देने आई गोरखपुर की प्रिया पांडेय ने बताया- वर्दी पहनना मेरा सपना है। 2019 से मैं इसके लिए तैयारी कर रही हूं। इसके पहले कांस्टेबल के लिए मेरा सेलेक्शन होते होते रह गया था। सिर्फ कुछ नंबरों से पीछे रह गई थी। अब मेरा टारगेट सिर्फ और सिर्फ सब इंस्पेक्टर बनना है। उससे नीचे का एक भी पोस्ट नहीं चाहिए। एक दिन SI बन कर ही रहूंगी। एग्जाम मेरा बहुत अच्छा गया है। उम्मीद है कि इस बार सिलेक्शन हो जाए। मैंने इसके पीछे बहुत मेहनत की है। मेरिट हाई जा सकता है-अभिषेक वहीं प्रयाग राज से आए अभिषेक यादव ने बताया क्वेशन पेपर बहुत आसान आया था। मैथ्स के कुछ क्वेशन्स लेंदी थे। जो लोग टाइम मैनेजमेंट के लिए प्रैक्टिस किए होंगे उन्हें सॉल्व करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जीएस, रीजनिंग और हिंदी के साथ सभी सेक्शन आसान थे। सभी क्वेश्चन बहुत ही रेगुलर थे। जो लोग पढ़ कर आए होंगे उन्हें पेपर सॉल्व करने में मजा आ जाएगा। हालांकि पेपर एजी होने की वजह से संभावना है कि मेरिट बहुत हाई जाएगा। टाइम मैनेजमेंट में दिक्कत हुआ-अनुराग बनारस के अनुराग गुप्ता का सेंटर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में था। उन्होंने बताया कि एग्जाम बहुत ही आसान आया था। कोई भी पढ़ कर आया होगा तो उसका एग्जाम बहुत अच्छा जाएगा। मुझे थोड़ा सा टाइम मैनेजमेंट में दिक्कत हुआ है। यहां की व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी थी। कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच परीक्षा शुरू हुई UPSI की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच परीक्षा शुरू हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू कराई गई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे और लगातार निगरानी करते रहे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। जूते और ज्वैलरी उतरवाकर कराई गई सघन जांच परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सख्ती से जांच की गई। कई जगहों पर अभ्यर्थियों से जूते और ज्वैलरी तक उतरवा दिए गए। इसके बाद पहचान पत्र की जांच और तलाशी लेने के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया, ताकि किसी भी तरह की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके। प्रदेश के 75 जिलों में 1090 केंद्रों पर परीक्षा दरोगा भर्ती परीक्षा पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जा रही है। 4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत:पेड़ के नीचे बैठी दूसरी महिला झुलसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
    Next Article
    बरेली में मौसम बदला, तेज हवा-बारिश:बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं की फसल गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment