Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को घायल किया:मवेशी को चारा डालते समय हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर अचानक हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब महिला मवेशी को चारा डालने जा रही थीं। कुत्ते के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार रसोरा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय श्यामकली अपने घर के बाहर रोजमर्रा के काम में लगी थीं। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ा और उन्हें नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया। तब तक कुत्ता महिला के हाथ और पैर में गहरे जख्म कर चुका था। परिजनों द्वारा घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार महिला को कई जगह गहरे घाव हैं और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है, ऐसे में उसे निगरानी में रखा गया है। पीड़िता के बेटे ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। उसके अनुसार करीब एक माह पहले भी इसी आवारा कुत्ते ने गांव में दो अन्य लोगों पर हमला किया था, उस समय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन कुत्ते का आतंक लगातार बना हुआ है। घटना के बाद गांव के लोगों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आए दिन लोग हमले का शिकार हो रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़वाकर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी विद्यासागर मिश्र ने तीन कोतवालों का तबादला किया:फारुख हत्याकांड के विरोध के बीच देर रात जारी हुए आदेश
    Next Article
    प्रतापगढ़ में दो चचेरे भाइयों की संदिग्ध मौत:अलग-अलग जगह मिले शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment