Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में भारत-अमेरिका कृषि समझौते का विरोध:किसानों ने प्रतियां जलाईं, उचित मूल्य न मिलने की आशंका जताई

    16 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में भारत–अमेरिका प्रस्तावित कृषि समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। लालबाग चौराहे पर समझौते की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन दिया। किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे या प्रस्तावित कृषि समझौते से देश के किसानों, श्रमिकों और कृषि व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की कृषि व्यवस्था छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है, जबकि अमेरिका की खेती बहुराष्ट्रीय कंपनियों और भारी सब्सिडी पर निर्भर है। ऐसे असमान ढांचे में किया गया समझौता भारतीय किसानों को असमान प्रतिस्पर्धा में धकेल देगा। इससे किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिलना और कठिन होगा तथा सस्ते आयातित कृषि उत्पादों से घरेलू बाजार प्रभावित होगा। सिक्स संगठन के जिला अध्यक्ष गुरपाल सिंह ने कहा कि इस समझौते से बीज, उर्वरक और कृषि तकनीक के क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का वर्चस्व बढ़ सकता है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर संकट उत्पन्न होगा। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव अमनदीप सिंह ने मांग की कि समझौते की सभी शर्तें सार्वजनिक की जाएं और जब तक किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित न हो, तब तक इस पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही एमएसपी को कानूनी गारंटी देने और आयात नीति में किसानों के हितों की रक्षा के प्रावधान करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में अजमेर सिंह, निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, द्रोपदी, गुरमुख सिंह, दयाराम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने सरकार से समझौते की समीक्षा कर आवश्यक हस्तक्षेप करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बजट में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ:कानपुर देहात में सड़क, कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
    Next Article
    शिवाजी म्यूजियम-बटेश्वर के लिए योगी सरकार ने खोली झोली:चिकित्सा सुविधाओं पर फोकस, SN मेडिकल कॉलेज को मिले 130 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment