Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में भीषण आग से 30 बीघा फसल जलकर खाक:ग्रामीणों ने खेत जोतकर आग पर पाया काबू, तेज हवाओं के साथ विकराल हुई आग

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में भीषण अग्निकांड ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गुरसंडा और फर्दापुर गांव के पास अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और करीब 30 बीघा फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत टाणां गांव के दक्षिण दिशा से हुई, जो हवा के रुख के साथ पूरब की ओर बढ़ती चली गई। आग की चपेट में कई गांवों के खेत आ गए और किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो गई। इस हादसे में ठकुरेपुर निवासी मुंशी सिंह के करीब दो एकड़ गेहूं, जलाईपुर के राम मिलन के दो एकड़ गेहूं व लगभग दो बीघा गन्ना, गुरसंडा के गेरामा के दो एकड़, मुल्ला भीरी के फूलचंद के तीन बीघा, तारा के तीन बीघा, जलाईपुर के प्रकाश के तीन बीघा तथा लाखन के करीब पांच बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड टीम ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया आग की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया, जिससे दोबारा आग भड़कने की आशंका खत्म हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कानूनगो संतोष कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल रामसागर, कुलदीप और अंजू देवी ने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित किसानों का ब्योरा तैयार किया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही शासन स्तर से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी थी, जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में मायूसी का माहौल है और किसान गहरे सदमे में हैं। ़़
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, 6 युवक गिरफ्तार:सोनभद्र में पढ़ाई कर पैदल घर लौट रही थी, पॉक्सो में मामला दर्ज
    Next Article
    सूरज तिवारी ने दो बार UPSC क्वालीफाई किया:हादसे में हाथ-पैर गवाएं फिर भी नहीं मानी हार, मैनपुरी में स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment