Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूरज तिवारी ने दो बार UPSC क्वालीफाई किया:हादसे में हाथ-पैर गवाएं फिर भी नहीं मानी हार, मैनपुरी में स्वागत

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र निवासी सूरज तिवारी अपने गृह जनपद पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने संघर्ष, हादसे और सफलता की कहानी साझा की। उनकी बातों से उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। सूरज तिवारी ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में यूपीएससी परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम 2023 में घोषित हुआ। इसमें उन्हें 970वीं रैंक मिली, जिसके आधार पर उनका चयन इंडियन इनफॉरमेशन सर्विस (IIS) में हुआ। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार 943वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में वह लखनऊ में आकाशवाणी में असिस्टेंट डायरेक्टर न्यूज के पद पर कार्यरत हैं। सूरज तिवारी ने बताया कि उनका जन्म और बचपन मैनपुरी में ही बीता है। कुरावली से मैनपुरी तक उनका नियमित आवागमन रहा है, जिससे वह जिले की हर गतिविधि से भली-भांति परिचित हैं। अपने जीवन के कठिन दौर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि 29 जनवरी 2017 को एक ट्रेन हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर, दाहिना हाथ और उसी हाथ की दो उंगलियां गवां दी थीं। यह उनके लिए एक बड़ा शारीरिक आघात था। इस हादसे के मात्र छह महीने बाद उनके बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे उन्हें मानसिक आघात भी झेलना पड़ा। सूरज तिवारी ने कहा कि उनके समय में शिक्षा को लेकर इतनी जागरूकता नहीं थी, लेकिन अब इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि बड़े सपने देखना आवश्यक है, क्योंकि जितना बड़ा सपना होगा, उसे प्राप्त करने की इच्छा भी उतनी ही प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कामयाबी की कोई सीमा नहीं होती; व्यक्ति को आसमान जितना ऊंचा उड़ने का प्रयास करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में भीषण आग से 30 बीघा फसल जलकर खाक:ग्रामीणों ने खेत जोतकर आग पर पाया काबू, तेज हवाओं के साथ विकराल हुई आग
    Next Article
    बस्ती में 19 बीघा गेहूं की फसल जली:आग बुझाते युवक झुलसा, ट्रैक्टर में भी लगी आग; फायर ब्रिगेड फंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment