Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डीएम ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया:धीमी गति पर जताई नाराजगी, पुलिस आवास जल्द पूरे करने के निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने शुक्रवार को तहसील लहरपुर क्षेत्र का भ्रमण कर लगभग 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन क्षेत्राधिकारी लहरपुर कार्यालय तथा पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुरूप हो रहे कार्यों तथा निर्माण की वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य स्वीकृत मानकों और निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही कराए जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि भवनों का उपयोग शीघ्र प्रारंभ कराया जाना आवश्यक है, जिससे पुलिस विभाग को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, सेफ्टी टैंक समेत अन्य सहायक कार्यों का भी निरीक्षण किया और तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण स्थल पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि परियोजना निर्धारित अवधि में पूर्ण हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC के नए नियमों के समर्थन में छात्रों का हंगामा:लखनऊ यूनिवर्सिटी में पुलिस ने घेरा, घसीट-घसीटकर गाड़ी में ठूंसा
    Next Article
    सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर एसएफआई का प्रदर्शन:भेदभाव रोकने के लिए 'रोहित एक्ट' लागू करने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment