Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में गैस पाइपलाइन के गड्ढे में गिरी गाय:स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला, पहले बाइक सवार भी हुआ था घायल

    8 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे अब हादसों को दावत देने लगे हैं। ताजा मामला शहर के मेला मैदान के पास का है, जहां सड़क किनारे खोदे गए एक गहरे गड्ढे में पानी भर जाने से एक गाय गिर गई। गाय के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद गाय को बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारत पेट्रोलियम की ओर से गैस पाइपलाइन डालने का काम कराया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य गुजरात की आरएस कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कार्य के दौरान सड़क किनारे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो गड्ढों के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर इससे पहले एक बाइक सवार भी गड्ढे में भरे पानी में गिरकर घायल हो चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढों को ढका नहीं गया या उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए और कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक को रौंदा:टायरों के बीच में घिसटता रहा बाइक सवार, हालत गंभीर, ट्रक चालक फरार
    Next Article
    मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर 2 बसों में आग:दमकल ने घंटों बाद आग बुझाई, हादसे में कोई घायल नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment