Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में गैस सिलेंडर न मिलने पर हंगामा:उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर ब्लैकिंग का आरोप लगा सड़क जाम की,पुलिस ने समझाया

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और ब्लैक करने के आरोप लगाते हुए नाराज लोगों ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर सदरपुर-बिसवां मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान काफी देर तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने 15 से 20 दिन पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं, एजेंसी संचालक पर आरोप लगाया गया कि वह जानबूझकर सिलेंडर की आपूर्ति रोककर ब्लैकिंग कर रहा है। गुस्साए लोगों ने गैस एजेंसी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि प्रदर्शन के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी के समर्थन में भी नारे लगाए और प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। प्रदर्शन में शामिल एक गैस उपभोक्ता रामनरेश ने बताया कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर विधायक ने सीएम योगी से की मुलाकात:जिले के विकास और कनेक्टिविटी के लिए रखे अहम प्रस्ताव
    Next Article
    उन्नाव में नीट परीक्षा आज, प्रशासन अलर्ट:चार केंद्रों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा, CCTV से होगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment