Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में नीट परीक्षा आज, प्रशासन अलर्ट:चार केंद्रों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा, CCTV से होगी निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले में रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए कुल चार केंद्र बनाए गए हैं। प्रमुख परीक्षा केंद्रों में अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज और डीएसएन डिग्री कॉलेज शामिल हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने सभी केंद्र मजिस्ट्रेटों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 के प्रावधानों का भी पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है, ताकि अनावश्यक भीड़भाड़ और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके। परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जांच प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और नियमों का पालन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में गैस सिलेंडर न मिलने पर हंगामा:उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर ब्लैकिंग का आरोप लगा सड़क जाम की,पुलिस ने समझाया
    Next Article
    अयोध्या में गाड़ी पार्क करने के लिए मनमानी वसूली:पैसे लेकर सड़क पर कार खड़ी कराई जा रही, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment